रहाणे ने लिया संन्यास

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल और IPL क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए यह जानकारी दी।

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

रहाणे का दौर खत्म

इंडियन क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। अपने फैंस संग इस खबर को साझा करते हुए अजिंक्य रहाणे काफी भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं खेलेंगे। पिछले 2 IPL से वह KKR के कप्तान थे।

भावुक हुए रहाणे

भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। वीडियो में 38 साल के अजिंक्य ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही समय है। रहाणे के करियर का सबसे अच्छा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिखा गया। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने और विराट के लौटने के बाद रहाणे ने कप्तानी संभाली। मेलबर्न में शतक लगाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई थी और सीरीज 1-1 से बराबर की।  अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराई और उसका 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड तोड़ा।


 

रहाणे का करियर

रहाणे ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 2011 में डेब्यू किया। उन्होंने पहला वनडे 3 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जबकि टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू 31 अगस्त 2011 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में 22 मार्च 2013 को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच था। उनका आखिरी टेस्ट 20-24 जुलाई 2023 के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा था। रहाणे ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी की। टेस्ट क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे ने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें टीम ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। वहीं वनडे में उन्होंने 3 मैचों में टीम की कमान संभाली और भारत ने तीनों मुकाबले जीते। वहीं, T20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 2 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 1 जीत और 1 हार मिली। 

KKR की कप्तानी

रहाणे ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की। वे IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 212 मैचों में 5,367 रन बनाए। उनके नाम IPL में 2 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।

संबंधित सामग्री

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

मेथी दाना, जिसे भारतीय रसोईयों में सदियों से उपयोग किया जाता है, न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि फाइबर, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर होता है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026