YRKKH Latest Episode: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
चारु होंगी शादी से गायब
अभीर और चारू की शादी के बीच का अच्छा खासा ड्रामा देखने को मिलेगा। चारू, जो अभीर से शादी करने वाली थी, वह शादी से ठीक पहले घर से भाग जाएगी। चारू का यह फैसला सभी को चौंका देगा। जहां एक तरफ परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त है, वहीं चारू के अचानक गायब हो जाना परिवार के लिए एक बड़ा झटका होगा। इसके बाद घरवालों को चारू की चिट्ठी मिलेगी, जिसमें वह अपने फैसले का कारण बताएगी। यह चिट्ठी परिवार को परेशान कर देगी और सभी को यह समझ में नहीं आएगा कि आख़िर चारु ने ऐसा क्यो किया, जब सब उसके हिसाब से उसकी मर्जी से हो रहा था।
YRKKH Latest Episode:
दादी सा का अभिरा और अरमान पर फुटेगा गुस्सा..
दादी-सा चारू के भाग जाने के बाद अपना गुस्सा अभिरा और अरमान पर निकालेंगी। दादी-सा आरोप लगाएंगी कि अभीर और अरमान की वजह से यह सब हुआ है। वह इन दोनों को लताड़ते हुए कहेंगी कि इस शादी के लिए न तो पौद्दार परिवार राजी था और न ही गोयनका परिवार। फिर भी उन्होंने इस शादी को लेकर परिवार पर दबाव डाला। देख लिया नतीजा फिर बी-नानू का गुस्सा भी बढ़ जाएगा, और वह शांत नहीं हो पाएंगे। दादी-सा कोशिश करेंगी उन्हें शांत करने की, लेकिन बी-नानू इस पूरे मामले में बहुत गुस्से में होंगे।
दादी-सा और बी-नानू के बीच बहस बढ़ेगी, तभी अभीर - कियारा साथ में घर आएंगे। दोनों मंदिर में जाकर शादी कर लेते है। अभीर को लगेगा चारु ने उसे धोखा दिया है बस फिर अभीर गुस्से में मंदिर जाकर कियरा से शादी करके आ जाएगा। कियारा बताएगी कि उसने अपनी ज़िंदगी और प्यार को इसीलिए कुर्बान नहीं किया था ताकि एक दिन चारू अभीर को छोड़कर चली जाए। कियारा की यह बात पूरे परिवार को और भी परेशान कर देगी। जहां एक तरफ चारू की अनुपस्थिति है, वहीं दूसरी तरफ कियारा और अभीर का यह फैसला परिवार को एक मुश्किल स्थिति में डाल देगा। अब देखना होगा आगे कहानी क्या मोड़ लेगी।
YRKKH Latest Episode: कैसा रहा पिछला एपिसोड…
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि दादी सा को पता चल जाता है कि शिवानी की तस्वीर कोई देकर गया है, तो दादी सा वो फोटो लेकर उसे कमरे में जाती है। अभिरा फोटो की तलाश में रहती हैं तभी उसकी नजर दादी सा पर पड़ती है। दादी सा अभिरा के आने के पहले ही माधव के साथ शिवानी की फोटो होती है। उस तस्वीर को जला देती है। अभिरा दादी सा को फोटो जलाते देख लेती है और उनसे पूछेती है कि क्या जला रही थी आप, तो दादी सा बताएंगी कि जो हमें पसंद नहीं थी उसकी तस्वीर हमारे बेटे के साथ थी इसलिए जला दी। और वो ये कहकर वहां से चली जाती हैं। फिर अभिरा रोने लगती है कि एक ही तो सबूत था।