मनोरंजन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या चारू और अभीर की होगी शादी? दादी सा रखेगी शर्त..
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आये दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता हैं। दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। इसके दर्शक आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियारा अभीर को कॉल करके पूछेंगी कि तुम किससे प्यार करते हो वो चारु का नाम लेगा, वो कहेंगी चारु से शादी करोगे वो हां बोलेगा तो कियारा कहेगी मैं अपने प्यार से आपको आजाद करती हूं, मेरी चारु दी को खुश रखना। वहीं दादी सा चारु और अभीर के शादी के करवाने के लिए रखेंगी शर्त..
Read More:Tripti Dimri Upcoming Project: तृप्ति डिमरी करेंगी इस मशहूर एक्ट्रेस की बायोपिक..डायरेक्ट करेंगी शोनाली बोस
चारु के सर्पोट में उसकी मां आएंगी और कहेंगी चारु की शादी अभीर से ही होगी तभी चारु के पिता उसे रोकने की कोशिश करेंगे तो वो कहेगी चुप रहिए मैं अभी अपने मां से बात कर रही हुं। आज तक मैं चुप थी जो कुछ कहा सब किया लेकिन अब बात मेरी बेटी की है, वो कोई समझौता नही करेंगी। वो खुशी से अपनी जिंदगी बिताएगी। जितना कुछ उसके मन में होता है वो सब बोल देगी और दादीसा एक शर्त रखेंगी और दोनों की शादी के लिए मान जाएंगी।
आगे दिखाया गया कि कियारा चारु को बताती है कि उसने अभीर को शादी के लिए प्रप्रोज किया है। चारु ये सुनकर चौंक जाती है और उसे बताती है कि अभीर उससे प्यार नहीं करता. कियारा उससे कहती है कि जैसे अरमान को अभिरा से प्यार हो गया था, अभीर को भी उससे प्यार हो जाएगा। कियारा बसंत पंचमी के मौके पर अभीर को 25 लाख का गिटार गिफ्ट करती है, जिसे देख चारु उस पर भड़क जाती है। चारु बार-बार कियारा को समझाने की कोशिश कर रही है, कि अभीर उससे प्यार नहीं करता। लेकिन, कियारा ये बात मानने को तैयार ही नहीं होती।