शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की जिंदगी में शायद प्यार की दस्तक हो चुकी है। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आए। जानिए, कौन है वो?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आर्यन लंदन कैसिनो में समय गुजारते नजर आए। इस वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही फैंस ने अटकलें लगाई कि आर्यन खान और इस लड़की के बीच कोई तो खिचड़ी पक रही है। देखें वो वायरल वीडियो और जानिए कि कौन है आर्यन खान की जिंदगी में आई मिस्ट्री वुमन।
लड़की के साथ नजर आए आर्यन खान
वायरल वीडियो में आर्यन खान काले रंग की टी-शर्ट और ट्राउजर पहने थे। स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वह जब कैसिनो से बाहर निकलते हैं तो कार में साथ जाकर बैठ जाते हैं। आर्यन खान के साथ बैठी लड़की को सोशल मीडिया यूजर्स ने विनी टकायर के तौर पर पहचाना। पेशे से वह एक आर्टिस्ट हैं।
इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे करते हैं फॉलो
फैंस ने वायरल वीडियो के बाद देखा कि आर्यन खान और विनी टकायर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। ऐसा लगता है कि यह दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। विनी टकायर सोशल मीडिया पर काफी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती हैं।