90s-ki-ye-actress-bani-bharat-ki-sabse-ameer-heroine

Richest Bollywood actress: भारत की सबसे अमीर हीरोइन बनीं 90s की यह एक्ट्रेस, नेटवर्थ में दीपिका-आलिया को छोड़ा पीछे

By : Shubh Labh
Richest Bollywood actress: भारत की सबसे अमीर हीरोइन बनीं 90s की यह एक्ट्रेस, नेटवर्थ में दीपिका-आलिया को छोड़ा पीछे

90 के दशक की इस एक्ट्रेस की नेटवर्थ का कोई मुकाबला नहीं, फिल्मों से दूर रहकर बनीं भारत की सबसे अमीर हीरोइन

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जिनमें से कुछ अब एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं और कुछ अब भी फिल्मों में नजर आती हैं। लेकिन, 90 के दशक की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आज भारत की सबसे अमीर हीरोइन बन चुकी हैं। उनके आगे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी पीछे हैं। 

हम बात कर रहे हैं जूही चावला की, जो अब फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन बिजनेस के जरिए वो बड़ी कमाई कर रही हैं। हाल ही में आई हुरुन लिस्ट के अनुसार, जूही चावला का नाम सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 4600 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। 

इस लिस्ट में जूही के बाद ऐश्वर्या राय का नाम आता है, जिनकी नेटवर्थ 860 करोड़ रुपये है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है, जिनकी नेटवर्थ 650 करोड़ रुपये है। वहीं, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की बात करें तो वे इस लिस्ट में काफी पीछे हैं। आलिया की कुल संपत्ति 550 करोड़ रुपये और दीपिका की 500 करोड़ रुपये है।

https://www.instagram.com/p/DBObbZasP66/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Prabhas new movie: प्रभास फैन्स के लिए खुशखबरी, 350 करोड़ की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग जल्द शुरू

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026