सावन का पहला सोमवार

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।

By : सोनिया रायकवार
सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

आज सावन का पहला सोमवार है। छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा रात 2 बजे से ही शुरू हुई। यहां शिवलिंग का गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया है।

भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर 

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कांवड़ियों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां लोगों ने कांवड़ियों को भोजन, फल और पेयजल मुहैया किया गया है। 

देवगढ़ के अर्धनारीश्वर, महेशपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सरगुजा के ऐतिहासिक देवगढ़ में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां अर्धनारीश्वर शिव की पूजा होती है और सरगुजा संभाग समेत अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक महेशपुर शिव मंदिर में भी सुबह से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

संबंधित सामग्री

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

सीहोर में प्रदोष के अवसर पर कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्ति की भावना अडिग रही, जयकारे और भजनों से गूंजा पूरा शहर।

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सावन के महीने में शाकाहार के पीछे विज्ञान और आयुर्वेद दोनों का हाथ है, जिसमें पाचन तंत्र की धीमी गति और बीमारियों से बचाव के लिए सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

सावन के दौरान महादेव की सरल पूजा से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। बेलपत्र, चावल, और शहद से की गई अभिषेक विधि अत्यंत लाभदायक।

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026