Fraud with Alia Bhatt: लाखों की ठगी, पूर्व पर्सनल मैनेजर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

alia-bhatt-fraud-manager-arrested-news

Fraud with Alia Bhatt: लाखों की ठगी, पूर्व पर्सनल मैनेजर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

fraud with alia bhatt लाखों की ठगी पूर्व पर्सनल मैनेजर गिरफ्तार जानिए पूरा मामला

Sri Lanka vs Ban 3rd ODI: श्रीलंका ने बंग्लादेश को 99 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की, कुसल बने प्लेयर ऑफ द मैच… फिलहाल आरोपी वेदिका को 10 जुलाई 2025 तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

पांच महीने से थी फरार, आखिरकार अब पकड़ी गई...

32 साल की वेदिका प्रकाश, पिछले पांच महीने से फरार थी। मुंबई पुलिस की जुहू ब्रांच ने बैंगलोर से गिरफ्तार कर उसे मुंबई लाया। पुलिस के अनुसार वेदिका, आलिया भट्ट के पर्सनल और फाइनेंशियल मामलों को संभालती थीं और इसी भरोसे का उन्होंने गलत फायदा उठाया।

मई 2022 से अगस्त 2024 तक की धोखाधड़ी...

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2022 से लेकर अगस्त 2024 तक वेदिका ने एक्ट्रेस के पर्सनल अकाउंट और उनके प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड से फर्जी इनवॉइस और नकली दस्तावेजों के जरिए करोड़ों पैसे निकाले। वेदिका ने ट्रैवल, इवेंट्स और मीटिंग्स से जुड़े खर्चों को दिखाकर नकली बिल तैयार किए, जिन्हें एक इमेजिंग ऐप के जरिए बनाया गया था। इस फर्जीवाड़े में वेदिका ने अपने कुछ दोस्तों को भी शामिल किया था।

सोनी राजदान ने दर्ज करवाई थी FIR...

इस मामले का खुलासा जनवरी 2025 में हुआ, जब आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने जुहू पुलिस स्टेशन में वेदिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर IPC की धारा 316(4), 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया था।

2024 में मैनेजर की पोस्ट से हटाई गई थीं वेदिका...

मुंबई की एनजी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली वेदिका को 2024 में मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से गड़बड़ियों की आशंका थी। वेदिका, आलिया भट्ट के अलावा और भी कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस और करियर अपडेट...

एक्टर ने साल 2021 में अपना प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड शुरू किया था। इस बैनर तले उन्होंने शाहरुख खान की रेड चिल्लीज के साथ मिलकर फिल्म "डार्लिंग्स" प्रोड्यूस की, जिसमें वह खुद और शेफाली शाह लीड रोल में थीं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी आलिया...

आलिया फिलहाल स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वह फरहान अख्तर की "जी ले जरा" में भी नजर आएंगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

4 साल डेट के बाद 2022 में की रणबीर से शादी..

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 2018 में हुई थी, जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने 14 अप्रैल 2022 में शादी कर ली।

नवंबर 2022 में बेटी 'राहा' का हुआ स्वागत...

शादी के कुछ महीनों बाद ही, नवंबर 2022 में आलिया और रणबीर पैरेंट्स बने। इस जोड़ी ने अपनी प्यारी बेटी का नाम 'राहा' रखा। आलिया और रणबीर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली मोमेंट्स की झलक दिखाते रहते हैं। चाहे वह बेटी राहा की झलक हो या वेकेशन की कोई तस्वीर — यह कपल अपने फैंस को हमेशा जोड़े रखता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

 

संबंधित सामग्री

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

राज्य

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत झाबुआ में किसानों से ऑनलाइन चर्चा की, जिसमें कृषि विकास और नवीन तकनीकों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-बस का उपयोग करते हुए कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति सजगता और संसाधनों के मितव्ययी उपयोग की मिसाल पेश की गई।

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

देश-विदेश

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 27 वर्षों के बाद भोपाल से एक नोटोरियस अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी मृत्यु का दिखावा किया था।

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

राज्य

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 1460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जो खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि है।

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

देश-विदेश

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे में दोनों टीमें मुकाबले में बदलावों के साथ उतरीं। बेन डकेट और जो रूट की शानदार पारियां।