Ajmer looteri dulhan fraud case: अजमेर में लुटेरी दुल्हन का खेल, शादी के अगले दिन 1.8 लाख लेकर फरार

ajmer-looteri-dulhan-wedding-fraud-2025

Ajmer looteri dulhan fraud case: अजमेर में लुटेरी दुल्हन का खेल, शादी के अगले दिन 1.8 लाख लेकर फरार

ajmer looteri dulhan fraud case अजमेर में लुटेरी दुल्हन का खेल शादी के अगले दिन 18 लाख लेकर फरार

शादी का सपना टूटा, युवक बना शिकार

Ajmer looteri dulhan fraud case: राजस्थान के अजमेर में कमला बावड़ी निवासी प्रमोद कुमार शादी के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। उम्र अधिक होने के कारण शादी में आ रही कठिनाइयों के बीच मनीषा नाम की एक महिला दलाल ने उनका रिश्ता तय कराया, लेकिन यह रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा साबित हुआ।

दलाल ने ली मोटी रकम

मनीषा ने प्रमोद को चांदनी नाम की युवती की फोटो दिखाकर भरोसा दिलाया कि वह उत्तर प्रदेश की गरीब परिवार से है। शादी के खर्च के नाम पर मनीषा ने प्रमोद से 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए और आर्य समाज मंदिर में शादी करवा दी।

read more: ग्वालियर के बीच बाजार में चली गोली, वीडियो वायरल!

दरगाह से हुई फरारी

शादी के अगले दिन चांदनी ने अजमेर दरगाह जाने की इच्छा जताई। वहां पहुंचते ही उसने मौका पाकर प्रमोद को चकमा दिया और फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद प्रमोद ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

Ajmer looteri dulhan fraud case: गंज थाने के एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि मनीषा और चांदनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह की करतूत है जो शादी के नाम पर लोगों को ठगता है।

read more: थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

 

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों में मतभेदों के बावजूद एकजुटता और संवाद की दिशा में प्रगति हो रही है। प्रणव झा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।