AI समिट ने कांग्रेस का हंगामा, सड़कों पर BJP, राहुल को कहा गद्दार

ai-summit-congress-protest-bjp-streets-rahul-gandhi-traitor

AI समिट ने कांग्रेस का हंगामा, सड़कों पर BJP, राहुल को कहा गद्दार

ai समिट ने कांग्रेस का हंगामा सड़कों पर bjp राहुल को कहा गद्दार

BJYM Protest Rahul: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन के बाद सियासत गर्मा गई है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी गुस्से में देशभर में सड़कों पर उतर आए हैं।

राहुल के आवास के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली में BJYM कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, इस दौरान ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों के हाथों में "शर्मसार भारत" लिखे बैनर थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस को कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

काफिले को दिखाए काले झंडे

राहुल गांधी के आवास के अलावा BJP दिल्ली कांग्रेस कार्यालय, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्टर लेकर विरोध किया। राहुल गांधी जब 2014 के एक मानहानि मामले की सुनवाई के लिए मुंबई के भिवंडी जाते समय मुलुंड टोल नाके के पास BJP समर्थकों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की।

[caption id="attachment_135721" align="alignnone" width="1067"]राहुल गाधी गद्दार के पोस्टर राहुल गाधी गद्दार के पोस्टर[/caption]

BJYM Protest Rahul: BJP की प्रतिक्रिया

गुजरात के सूरत में BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पार्टी का आरोप है कि विदेशी प्रतिनिधियों के सामने देश का मजाक उड़ाना कांग्रेस की सोची-समझी साजिश थी।

BJP सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को "मूर्खता से नग्नता” तक का सफर बताया। उन्होंने कहा कि यह देश की उपलब्धियों का अपमान है। वहीं, शहजाद पूनावाला ने इस प्रदर्शन को 'एंटी-इंडिया' और 'चरित्रहीन' बताया। 

AI Summit में हंगामा

दरअसल, 20 फरवरी को भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इसमें 15-20 कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है, और उस पर लिखा है- PM is compromised। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।  4 आरोपियों को आज दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया गया।

 

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।