अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट, VIDEO कैमरे में कैद

achaleshwar-temple-viral-video

अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट, VIDEO कैमरे में कैद

अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट video कैमरे में कैद

Achaleshwar Temple: ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने एक श्रद्धालु को जमकर पीटा। प्रसाद चढ़ाने के विवाद के बाद नटराज भवन के कमरे में बंद कर थप्पड़ मारे। गले पर पकड़ा और जोर से धक्का दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

[caption id="attachment_145403" align="alignnone" width="1192"]अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट[/caption]

बता दें कि पीड़ित का नाम राजेश बोहरा (54) है, जो लक्ष्मीगंज लश्कर के निवासी हैं। आरोपी पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीड़ित को जान का खतरा बना हुआ है। वह और उनका परिवार डरा हुआ है। और सुरक्षा की मांग की है।

Achaleshwar Temple: पुजारी ने भगवान पर फेंककर चढ़ाया प्रसाद

पीड़ित श्रद्धालु राजेश ने कहा कि वह पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं।और 29 मार्च को वे मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी वक्त उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया।

Achaleshwar Temple: नटराज भवन में ले जाकर की पिटाई

इस दौरान श्रद्धालु राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे से प्रसाद ठीक से चढ़ाने के लिए कहा। इससे पुजारी भड़क गया। और पुजारी गगन ने बदसलूकी की। मंदिर में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि इसे मंदिर के नटराज भवन में ले जाओ। वहां ले जाकर इसे 'सही कर दो'।

राजेश बोहरा को खींचकर नटराज भवन में ले जाया गया। यहां पुजारी गौरव कटारे ने मारपीट की। धक्का-मुक्की भी की। मारपीट की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसी पुजारी से दीक्षा ली थी, जिसके साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बावजूद, पुजारी ने एक शिष्य के साथ इस तरह का बर्ताव किया।

शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी

मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।