Zakir Khan Video Viral: भारत के जाने – माने स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान न सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशो में भी अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं। हाल हि में जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिका का वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस जाकिर को सटैंडिंग ओवेशन दे रहें हैं। और तालियां बजाकर उनका सम्मान करते है। वीडियो में दर्शकों का प्यार और उनकी प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है।
आपको बता दें, जाकिर टाइम स्क्वायर में अपने हालिया शो के दौरान दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। हिंदी में परफॉर्म करने वाले पहले कॉमेडियन के रूप में जाकिर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
हिंदी में परफॉर्म कर दर्शकों का जीता दिल…
हिंदी में शानदार कॉमेडी परफॉर्मेंस दी। उनका यह शो 6,000 लोगों के लिए था। परफॉर्मेंस के बाद दर्शक खड़े होकर उन्हें लंबे समय तक तालियां बजाते रहे। जाकिर भी भावुक नजर आए और हाथ जोड़कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
View this post on Instagram
सेलेब्स और स्टैंडअप कॉमेडियन ने दी बधाई..
यह वीडियो देख कई सेलिब्रिटीज और कॉमेडियन ने कमेंट करके बधाई दी। इसमें वीर दास, पूरब झा, मैक्स अमीनी, विशाल ददलानी जैसे नामी कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा जरीन खान , तब्बू जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं।
जाकिर बोले – “यह मेरे लिए एक बड़ा दिन था”



जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा कि-
“हिंदी कॉमेडी के साथ 6 हजार लोगों के लिए परफॉर्म करना जबरदस्त अनुभव रहा। यह सिर्फ जगह या क्षमता की वजह से नहीं, बल्कि उस दिन मेरे कुछ पसंदीदा लोग दर्शकों में मौजूद थे। यह मेरे लिए बड़ा दिन था।”
जाकिर की खासियत..
जाकिर खान की कॉमेडी इमोशनल और रिलेटेबल होती है। आम लोग आसानी से उनके किस्सों और हास्य से कनेक्ट कर पाते हैं। उन्हें भारत में स्टैंडअप कॉमेडी को पॉपुलर बनाने में भी एक अहम रोल माना जाता है।
View this post on Instagram
फैंस और ऑडियंस ने लुटाया प्यार…
जाकिर के फैंस और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो पर प्यार लुटाया। एक ने लिखा कि- “started with making us smile, then made us cry sometimes but in the end made us proud <3”, एक ने लिखा कि- “अखिर में सवाल तो वही रहेगा, कहां से आए हो? बड़ी दूर से साहब, जगह का क्या नाम है? मेहनत।, एक ने लिखा कि- मेरी जमीन तुमसे गहरी रही है,
वक़्त आने दो, आसमान भी तुमसे ऊंचा रहेगा “, एक ने लिखा कि- “🔥.. congratulations Bhai 🇮🇳 apne vo kr dikhaya jisse pura desh ke liye ek Garv kie baat hai hak se bolo Ham indauri hai🔥❤️”।
