Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • बिहार

योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला

himani Shrotiya November 5, 2025

Yogi Adityanath Bihar rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के गया जिले के वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पहले चरण में इन लोगों ने पशुओं का चारा खाया, अब दूसरे चरण में गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे।”

योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और राज्य को फिर से जंगलराज में नहीं लौटने देगी। उन्होंने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि “बिहार में RJD और कांग्रेस का एक ही इलाज है – NDA।”

योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया
योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

“RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि RJD और कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को बर्बाद किया। उनके शासन में न सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा, बल्कि नक्सलवाद और माफिया राज भी पनपा।

योगी बोले,

RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा। विकास का पैसा जनता के बजाय अपने परिवार के विकास में लगा दिया। उनके राज में हर व्यवस्था चौपट थी। सत्ता के समानांतर माफिया राज चलने लगा था।

उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में वोट करेगी।

“जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है”

सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा, “जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है। ये लोग जंगलराज ही लाएंगे और आगे भी वही करेंगे। बिहार को इनसे सावधान रहना होगा।”

योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “राम में आस्था रखने वाले कभी देश से द्रोह नहीं कर सकते।”

कला, कर्म और कौशल की भूमि बिहार डबल इंजन की सरकार में विकास का नया अध्याय लिख रही है।

वजीरगंज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहा हूं… https://t.co/ldB0iOz42x

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 5, 2025

“बुलडोजर बिहार में भी चलने वाले हैं”

योगी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए अपने ‘बुलडोजर ब्रांड’ की याद दिलाई। उन्होंने मंच पर मौजूद 7 बुलडोजरों की ओर इशारा करते हुए कहा,

देख लीजिए, यही बुलडोजर आपके बिहार में भी चलने वाले हैं। बस हमारी सरकार बनवाइए, माफिया खुद भाग जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में भी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब वहां भी माफिया राज फैला हुआ था। योगी बोले,

समाजवादी पार्टी RJD और कांग्रेस की पार्टनर है। उनके एक शागिर्द माफिया ने 4 किले जैसे बंगले बना लिए थे। मेरी सरकार आने के बाद मैंने लोगों से पूछा कि ये घर किसका है। जब पता चला कि माफिया का है, तो मैंने कहा – बुलडोजर चलाया जाए। आज वहीं पर गरीबों के घर बन गए हैं।

योगी की सभा में आई बुलडोजर
योगी की सभा में आई बुलडोजर

“लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए”

योगी आदित्यनाथ ने लालू यादव के कार्यकाल को जंगलराज का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए। गरीब, दलित और पिछड़ों पर अत्याचार की घटनाएं आम थीं। आज NDA सरकार ने जो शांति और विकास का वातावरण बनाया है, उसे बचाए रखना जरूरी है।”

Yogi Adityanath Bihar rally: राजनाथ सिंह का भी हमला

इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को तय करना है कि वह राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है या फिर जंगलराज की ओर।

राजनाथ सिंह बोले,

जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है। NDA ने देश को सुरक्षा और स्थिरता दी है, जबकि विपक्ष ने सिर्फ जाति और परिवारवाद की राजनीति की है।

हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा — राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा,

आतंकवादियों ने भारत में लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा। लेकिन हमने बदले में धर्म नहीं, कर्म देखकर जवाब दिया। यही नए भारत की नीति है।

उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां औरतें चींटी को भी नहीं मारतीं, बल्कि उसके लिए अलग से आटा रखती हैं।
“हमारे देश की संस्कृति दया और करुणा की है, लेकिन जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की आती है, तो हम किसी को नहीं छोड़ते।”

“बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना होगा”

Yogi Adityanath Bihar rally: राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि बिहार में NDA सरकार को दोबारा लाया जाए ताकि केंद्र और राज्य मिलकर विकास की गति बढ़ा सकें।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, अब बिहार को भी उसी राह पर चलना चाहिए।”

राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’..BJP ने किया पलटवार

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वोटर वैरिफिकेशन के मुद्दे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप लगाए।

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : CM धामी ने प्रवासी सम्मेलन का किया शुभारंभ,दिल्ली-राजस्थान के डिप्टी स्पीकर रहे मौजूद
Next: राजस्थान सड़क हादसे में डिवाइडर तोड्र ट्रक में घुसी कार

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.