Today WPL Match Live : मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से वहीं RCB और DC होंगी आमने सामने!

wpl-2026-double-header-match-today

Today WPL Match Live : मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से वहीं RCB और DC होंगी आमने सामने!

today wpl match live  मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से वहीं rcb और dc होंगी आमने सामने

Today WPL Match Live: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज डबल हेडर मुकाबले होंगे। चौथे सीजन का 10वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्ज के बीच खेला जाएगा, जोकि दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। वहीं, सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों डबल हेडर मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Today WPL Match Live: मुंबई-यूपी वॉरियर्स का इसी सीजन में प्रदर्शन

WPL 2026 में दोनों टीमों का दूसरी बार आमना - सामना होगा। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था। वहीं अब तक इस सीजन में मुंबई टीम 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 2 में जीत मिली तो 2 में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ टीम 4 पाइंट्स से पाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं यूपी वॉरियर्स ने 4 मैचों में महज एक मैच में ही जीत सकी है, और इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है। Also Read-MI vs UP WPL Match 2026: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की!

Today WPL Match Live: MI और UP का हेड टू हेड

दोनों टीमों ने WPL में अब तक 8 मैच खेले है, जिसमें से 5 मैचों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी तो वहीं यूपी वॉरियर्स को भी 3 मैच में जीत मिली इस हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी रहेगा। Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

RCB और DC टीमों का प्रदर्शन

दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में पहली भिड़ंत है। RCB टीम ने 3 मैच खेले और तीनों में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ वो पॉइट्स टेबल पर टॉप पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले, जिसमें से 2 मैच में हार मिली तो वहीं एक में जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर है।

RCB और DC टीमों का हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अब तक 7 मैच खेले है, जिसमें से 5 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली तो वहीं 2 मैच में बेंगलुरु को जीत मिली इसमें दिल्ली का पलड़ा भारी रहा।
MI Vs UP पॉसिबल प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ। यूपी वारियर्ज किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे और क्रांति गौड़। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ग्रेस हैरिस, स्मृति मांधना (कप्तान), डी हेमलता, गौतमी नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल। दिल्ली कैपिटल्स शेफाली वर्मा, लिजेलली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।