Nation Mirror
सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार नई तकनीक लागू करने की तैयारी में है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन का ड्राफ्ट जारी किया है।प्रस्ताव के अनुसार, 1 अक्टूबर 2028 से बनने वाले सभी श्रेणी के वाहनों में 'व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम' अनिवार्य किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से वाहन एक-दूसरे से जानकारी साझा करेंगे और संभावित टक्कर या खतरे की स्थिति में पहले ही ड्राइवर को अलर्ट दे सकेंगे।यदि यह नियम लागू होता है, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा। इस वीडियो में जानिए V2V तकनीक कैसे काम करती है और इससे आम लोगों को क्या फायदे होंगे।#RoadSafety #V2V #VehicleToVehicle #CarTechnology #NitinGadkari #TransportMinistry #AutoNews #IndiaNews #TechNews #HindiNews