Mandla के Kanha National Park से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है, जिसमें जंगल का असली ‘सुल्तान संघर्ष’ देखने को मिल रहा है। आमतौर पर शांत रहने वाला यह जंगल इस बार टाइगर की दहाड़ों से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि एक टाइगर के इलाके में दूसरे टाइगर की एंट्री हो गई, जिसके बाद वर्चस्व की जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। इस दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित और हैरान रह गया। कान्हा नेशनल पार्क अपने वन्यजीवों, खासकर बाघों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, और इस तरह के दुर्लभ दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं।