nation mirror
देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना है। गुजरात में जलभराव के कारण कई फैक्ट्रियां और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उत्तराखंड में खराब मौसम और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। राजस्थान, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, ओडिशा और झारखंड में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।#Monsoon #HeavyRain #IMDAlert #WeatherUpdate #RainAlert #MadhyaPradesh #Gujarat #Uttarakhand #ChardhamYatra #FloodAlert #IndiaWeather #NationMirrorNews