'विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव' का शुभारंभ, CM धामी बोले - उत्तराखंड बनेगा 12 महीने का पर्यटन प्रदेश

winter-tourism-conclave-inauguration-cm-dhami-uttarakhand-year-round-tourism

'विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव' का शुभारंभ, CM धामी बोले - उत्तराखंड बनेगा 12 महीने का पर्यटन प्रदेश

विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का शुभारंभ cm धामी बोले - उत्तराखंड बनेगा 12 महीने का पर्यटन प्रदेश

CM Dhami Winter Tourism Conclave: उत्तराखंड 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 3 दिवसीय 'विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव' का शुभारंभ किया।

'विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव के दौरान उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि उत्तराखंड को 12 महीने पर्यटन प्रदेश बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है।

‘प्रदेश केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं‘

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में देश के बड़े महानगर प्रदूषण और तनाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अपनी शुद्ध हवा और शांत वातावरण के दम पर देश का सर्वश्रेष्ठ ‘नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन’ बनकर उभर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वेलनेस, एडवेंचर और सस्टेनेबल टूरिज्म का ग्लोबल हब बनेगा। इसके बाद CM धामी माघ मेले में पहुंचे, यहां उन्होंने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। 'विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव' का शुभारंभ

CM Dhami Winter Tourism Conclave: रोजगार के लिए बाहन न जाएं युवा

पर्यटन को पलायन रोकने का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए CM ने कहा कि जब 12 महीने पर्यटन गतिविधियां चलेंगी, तो पहाड़ों में होम स्टे, टैक्सी और होटल व्यवसायियों को साल भर के लिए काम मिलेगा। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ खाली न रहें और यहां के लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े।"  रोजगार के लिए बाहन न जाएं युवा - Dhami

‘कारोबारियों को सरकार का सहयोग’

CM Dhami Winter Tourism Conclave: मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन कारोबारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह साथ खड़ी है। विभाग के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम और डिजिटल अप्रूवल को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है। ताकि निवेशकों को किसी बाधा का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।