उत्तराखंड में तेल के रेट बढ़े, अब पेट्रोल 5 और डीजल 3 रु. प्रति लीटर महंगा

uttarakhand-petrol-diesel-price-hike-march-2026

उत्तराखंड में तेल के रेट बढ़े, अब पेट्रोल 5 और डीजल 3 रु. प्रति लीटर महंगा

उत्तराखंड में तेल के रेट बढ़े अब पेट्रोल 5 और डीजल 3 रु प्रति लीटर महंगा

Uttarakhand Petrol Diesel Price: उत्तराखंड के प्राइवेट पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ा दी गई है। गुरुवार सुबह से लागू नई दरों के तहत पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रु. प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

उत्तराखंड में तेल के रेट बढ़े

पेट्रोल के दाम बढ़े

नायरा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 93.58 रुपए से बढ़कर 98.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 88.21 रुपए से बढ़कर 91.21 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL के मुकाबले निजी पंपों के रेट में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सरकारी पंपों पर फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम पुराने स्तर पर हैं, वहीं निजी पंप संचालकों ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए रेट बढ़ाई हैं।

सरकारी पंप पर नहीं हुई बढ़ोत्तरी

देहरादून में इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के अनुसार पेट्रोल की कीमत 93.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.24 रुपए प्रति लीटर है। 4 दिन पहले ही प्रीमियम क्वालिटी पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई थी। अल्मोड़ा में लगभग सभी पेट्रोल पंप सरकारी तेल कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, इसलिए यहां बढ़ोतरी का कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

[caption id="attachment_143305" align="alignnone" width="963"]पेट्रोल के लिए लगी लंबी लाइन पेट्रोल के लिए लगी लंबी लाइन[/caption]

Uttarakhand Petrol Diesel Price: घबराएं नहीं

वहीं धामी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सरकारी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर बेवजह पंपों पर लाइन न लगाएं, क्योंकि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है और हालातों पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50