ऋषिकेश में अवैध कसीनो पकड़ा, 10 महिला डांसर समेत 40 गिरफ्तार

rishikesh-illegal-casino-raid-40-arrested-female-dancers

ऋषिकेश में अवैध कसीनो पकड़ा, 10 महिला डांसर समेत 40 गिरफ्तार

ऋषिकेश में अवैध कसीनो पकड़ा 10 महिला डांसर समेत 40 गिरफ्तार

Illegal casino raid Rishikesh: ऋषिकेश में अवैध गतिविधियों के खिलाफ देहरादून पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अपनाया है।  ‘ग्रैंड ओपनिंग’ के अगले ही दिन होटल नवरंग में अवैध कसीनो पकड़ा। हरिद्वार रोड स्थित इस होटल में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने 10 महिला डांसर समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1.37 लाख नकद, 3356 कसीनो चिप्स, 26 ताश की गड्डियां और शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया, मालिक फरार बताया जा रहा है।

ऋषिकेश में अवैध कसीनो पकड़ा

12 पुलिसकर्मियों निलंबित 

चौंकाने वाली बात यह है कि कसीनो की शुरुआत 27 मार्च को हुई और 28 मार्च को ही पुलिस ने पूरा खेल खत्म कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने कड़ा एक्शन लेते हुए IDPL चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। SSP ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी के साथ विभागीय कार्रवाई भी तय है।

[caption id="attachment_143700" align="alignnone" width="1134"]1.37 लाख नकद, 3356 कसीनो चिप्स, 26 ताश की गड्डियां और शराब बरामद 1.37 लाख नकद, 3356 कसीनो चिप्स, 26 ताश की गड्डियां और शराब बरामद[/caption]

Illegal casino raid Rishikesh: अवैध कसीनो रैकेट

IDPL चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अवैध कसीनो का बड़ा रैकेट पकड़ा गया। होटल नवरंग में ‘नेपाली थीम’ पर चल रहे इस कसीनो की ग्रैंड ओपनिंग 27 मार्च को ही हुई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जुआ सामग्री और नकद बरामद हुआ। कार्रवाई में 60,000 नकद, लगभग 20,000 कसीनो कॉइन, 20 के नकली नोटों की गड्डियां (जिन्हें गेम टोकन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था), 6 बोतल अवैध शराब और ताश की कई गड्डियां बरामद की गई।

[caption id="attachment_143701" align="alignnone" width="1142"]SSP देहरादून प्रमेंद्र डोबाल SSP देहरादून प्रमेंद्र डोबाल[/caption]

 ऑनलाइन लेनदेन 

अशोक थापा को इस नेपाली थीम आधारित कसीनो का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि पैसा कम मिलने की मुख्य वजह ऑनलाइन लेनदेन है। कसीनो का पूरा हार-जीत का खेल डिजिटली संचालित हो रहा था। पुलिस ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए महिला डांसरों को बुलाया गया था।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50