Ramnagar Vidhayak: आपदा प्रबंधन को लेकर रामनगर विधायक ने की समीक्षा बैठक, अधिकार...

ramnagar-vidhayak

Ramnagar Vidhayak: आपदा प्रबंधन को लेकर रामनगर विधायक ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ramnagar vidhayak आपदा प्रबंधन को लेकर रामनगर विधायक ने की समीक्षा बैठक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Ramnagar Vidhayak: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बुधवार को विकासखंड सभागार में आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना था। [caption id="attachment_87052" align="alignnone" width="300"]Ramnagar Vidhayak Ramnagar Vidhayak[/caption]

Ramnagar Vidhayak: पहले से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं

विधायक बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान न हो, इसके लिए अभी से ही ठोस रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां पहले से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Ramnagar Vidhayak: समय रहते योजनाएं धरातल पर उतरें

उन्होंने बिजली, पानी और यातायात जैसी मूलभूत सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और समय रहते योजनाएं धरातल पर उतरें।

Ramnagar Vidhayak: आधारित कार्य योजना तैयार की जाए

वहीं, एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्व में आपदा से प्रभावित रहे क्षेत्रों का अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाए और उस पर आधारित कार्य योजना तैयार की जाए।

आपात स्थिति में 24x7 सक्रिय रहेगा

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान से बचा जा सके। साथ ही जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, जो आपात स्थिति में 24x7 सक्रिय रहेगा। यह बैठक मानसून से पहले आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

उत्तराखंड

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

हरिद्वार में 12 साल के बच्चे की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई। बच्चे का शव नदी में मिला और पुलिस ने शव को बरामद किया।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।

Apara Ekadashi 2026 date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज कब है अपरा एकादशी? जानिए

सनातन

Apara Ekadashi 2026 date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज कब है अपरा एकादशी? जानिए

Apara Ekadashi, an important Hindu fasting day dedicated to Lord Vishnu, will be observed on May 13, 2026. Devotees perform rituals for prosperity and to absolve sins.

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई, 28 को बचाया गया, 4 अभी भी लापता हैं। CM ने जांच के आदेश दिए।

Raja Shivaji Film Review:

मनोरंजन

Raja Shivaji Film Review: 'राजा शिवाजी' बॉक्सऑफिस पर हुई रिलीज, रितेश और सलमान की कर रहें फैंस तारीफ..

Riteish Deshmukh's awaited film 'राजा शिवाजी' has released, portraying the life of Chhatrapati Shivaji Maharaj. The film also features a cameo by Salman Khan.