Nainital Rape Case Update: दास्तां आंसुओं में डूबी, 10 दिन रेंगकर चली..12 साल की...

nainital-rape-case-update

Nainital Rape Case Update: दास्तां आंसुओं में डूबी, 10 दिन रेंगकर चली..12 साल की मासूम से दुष्कर्म, CM ने दिए आदेश

nainital rape case update दास्तां आंसुओं में डूबी 10 दिन रेंगकर चली12 साल की मासूम से दुष्कर्म cm ने दिए आदेश

Nainital Rape Case Update: उसकी दास्तां आंसुओं में डूबी है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची ऐसे दर्द की गिरफ्त में है, जहां उसका दिलो-दिमाग सुन्न है। उसके शरीर की पीड़ा ऐसी कि 10 दिन तक वह रेंगती हुई चली और अभी भी उसकी हालत ठीक से बैठने की नहीं है।

72 साल के उस्मान ने किया मासूम का दुष्कर्म

12 अप्रैल को नैनीताल में 200 रूपए का लालच देकर 72 साल का उस्मान मासूम को लेकर गया। उसके साथ रेप किया। असहनीय पीड़ा की इस हालत में जब मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां भी डॉक्टर का पत्थर दिल नहीं पसीजा। उन्होंने 12 साल की मासूम को बिना इलाज के लौटाकर तड़पने के लिए छोड़ दिया। करीब 10 दिनों तक मासूम घुटनों के बल रेंगकर चलती रही। वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी।

Nainital Rape Case Update: नैनीताल में हंगामा

नैनीताल में मासूम से दुष्कर्म करना वाला दरिंदा उस्मान C क्लास  का ठेकेदार है। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में भारी हंगामा हुआ, और इस विवाद का असर न केवल स्थानीय समुदायों पर बल्कि पूरे पर्यटन पर भी पड़ा। Read More: Nainital Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर शहर में आक्रोश.. संगठनों और अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस

आरोपी  को हाईकोर्ट से राहत

इस बीच दुष्कर्म के आरोपी उस्मान और रुकुट क्षेत्र के निवासियों को हाल ही में हाई कोर्ट से राहत मिली है, नगर पालिका ने उन्हें दिए गए अतिक्रमण नोटिस को वापस लेने का फैसला किया। इस मामले में नगर पालिका ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर अपनी गलती स्वीकार की।

CM ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। CM ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। CM ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। CM धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा और सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए है।

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.