Kanwar Mela 2025 preparations: उत्तराखंड के मुखिया धामी ने कांवड़ मेला तैयारियों...

kanwar-mela-2025-preparations-cm-dhami-review

Kanwar Mela 2025 preparations: उत्तराखंड के मुखिया धामी ने कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

kanwar mela 2025 preparations उत्तराखंड के मुखिया धामी ने कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

हैलीपैड पर हुआ स्वागत, CCR टावर के लिए हुए रवाना

Kanwar Mela 2025 preparations: हरिद्वार में कांवड़ मेला की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। बतादें कि कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधा CCR टावर के लिए रवाना हो गए, जहां अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक प्रस्तावित थी।

व्यवस्थाओं की होगी गहन समीक्षा

जानकारी के लिए बतादें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कांवड़ मेला-2025 की प्रमुख व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और शौचालयों की स्थिति की रिपोर्ट तलब की गई। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

read more: कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर हरीश रावत ने सरकार पर कसा तंज

सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

सीएम धामी ने कांवड़ मार्ग और घाटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लेने की योजना बनाई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके।

बिना लाइसेंस दुकानों पर होगी कार्रवाई

कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों को लेकर मुख्यमंत्री सख्त नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदारों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस या नाम के दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सफाई मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

चार करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

Kanwar Mela 2025 preparations: मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में लगभग 4 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही सतर्क कर दिया गया है और हर स्तर पर पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

read more:  बंगाली समाज को सीएम धामी की सौगात, बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी

 

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।