Development Projects India 2025: विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचि...

development-projects-land-availability-geo-tagging-directives-india-2025

Development Projects India 2025: विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचिव ने दिए भूमि उपलब्धता और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश

development projects india 2025 विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचिव ने दिए भूमि उपलब्धता और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश

सभी विभाग सितंबर तक पूरी करें जियो टैगिंग और फेंसिंग

Development Projects India 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों को विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सितंबर माह के अंत तक सभी विभाग अपनी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि इससे परियोजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

 वन भूमि मामलों के निस्तारण को लेकर निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण ज़रूरी है। इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे हर माह DFO और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में लैंड बैंक को सक्रिय रूप से क्रियाशील किया जाए ताकि भूमि की उपलब्धता विकास योजनाओं में बाधा न बने। read more: रुड़की में कांवड़ियों और स्कॉर्पियो चालक के बीच हिंसक विवाद, 5 गिरफ्तार

 SOP बनाएं और डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड की रिपोर्ट दें

मुख्य सचिव ने वन विभाग को निर्देश दिया कि भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों के लिए एक मानक प्रक्रिया (SOP) तैयार करें ताकि निर्णयों में तेजी लाई जा सके। साथ ही, डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड का विस्तृत विवरण निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिससे संबंधित योजनाओं की रूपरेखा बनाई जा सके।

पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल और स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर ज़ोर

बैठक में मुख्य सचिव ने जनशिकायत निवारण पोर्टल को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि सेवा के अधिकार की ऐसी सेवाएं भी पोर्टल पर जोड़ें जाएं जो जनहित में समयानुकूल हों। इसके अलावा, सरकारी आयोजनों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

 हरेला पर्व पर वृक्षारोपण और क्लस्टर विद्यालयों पर फोकस

Development Projects India 2025: आगामी हरेला पर्व के दृष्टिगत सभी जिलों को वृहद पौधारोपण अभियान की योजना तुरंत तैयार करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अभियान नियोजित, प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल हो। इसके अलावा, क्लस्टर मॉडल विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि ट्रांसपोर्टेशन प्लान जिलाधिकारियों के समन्वय से तैयार किया जाए और प्रथम चरण के विद्यालयों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भेजे जाएं ताकि अगला वित्तीय चरण सक्रिय किया जा सके। read more:  मुख्यमंत्री धामी ने की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा    

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।