CM धामी का दिल्ली दौरा, राजनेताओं की बढ़ी धड़कनें, हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

cm-dhami-delhi-visit-cabinet-expansion

CM धामी का दिल्ली दौरा, राजनेताओं की बढ़ी धड़कनें, हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

cm धामी का दिल्ली दौरा राजनेताओं की बढ़ी धड़कनें हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

CM Dhami Cabinet Expansion: उत्तराखंड में जल्द बड़ा राजनीतिक हेरफेर देखने को मिल सकता है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इसके बाद उत्तराखंड में राजनेताओं की धड़कनें फिर बढ़ गई है। 

धामी ने की नए अध्यक्ष से मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी समेत कई नेता नए अध्यक्ष नितिन नबीन की भाजपा अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने नितिन नबीन से भेंट कर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM ने लिखा -  निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

CM Dhami Cabinet Expansion: विधायकों ने की CM से मुलाकात

इस बीच, सोमवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सल्ट विधायक महेश जीना और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इन सभी ने CM के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के पेज पर इन मुलाकातों के फोटो अपलोड होते ही उत्तराखंड के सियासी माहौल में थोड़ी गरमी आ गई। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल विस्तार कर संगठन और सरकार दोनों को मजबूती दे सकती है। [caption id="attachment_129348" align="alignnone" width="563"]दिल्ली में BJP नेताओं ने डेरा डाला दिल्ली में BJP नेताओं ने डेरा डाला[/caption]

केंद्र ने मांगे विधायकों के ‘रिपोर्ट कार्ड’

सूत्रों की माने तो, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नए चेहरों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने विधायकों के “रिपोर्ट कार्ड” मंगवा लिए है। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद ही लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पदों को भरे जाने की संभावना जताई जा रही है। [caption id="attachment_129349" align="alignnone" width="561"]सरकार में सिर्फ 6 मंत्री कार्यरत सरकार में सिर्फ 6 मंत्री कार्यरत[/caption]

मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

CM Dhami Cabinet Expansion: बता दे कि वर्तमान में उत्तराखंड में CM समेत कुल 11 मंत्रियों की कैबिनेट होनी चाहिए, लेकिन अभी सरकार में सिर्फ 6 मंत्री कार्यरत हैं। यानी मंत्रिमंडल के 5 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। राज्य सरकार के कार्यकाल का अब लगभग एक साल ही बचा हुआ है, ऐसे में चुनाव से पहले कुछ विधायकों को मंत्री पद मिलने की उम्मीद की जा रही है।  पिछले डेढ़ सालों में जब भी सीएम धामी दिल्ली दौरे पर गए हैं, तभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। हालांकि पहले कई बार अटकलें लगने के बावजूद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया, लेकिन इस बार विधायकों की दिल्ली में सक्रियता ने इन चर्चाओं को और पुख्ता कर दिया है।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।