Anurag Ritika Become Parents: अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी...

anurag-dobhal-becomes-father-ritika-dobhal-baby-news

Anurag Ritika Become Parents: अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी...

anurag ritika become parents अनुराग डोभाल बने पिता पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी

Anurag Ritika Become Parents: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल पापा बन गए है, उनकी पत्नी रितिका चौहान ने रामनवमी के दिन बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को यूट्यूबर की पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए दी। अनुराग डोभाल भी अपनी बच्चे से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे, इसके बाद से फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

बच्चे से मिलने पहुंचे अनुराग अनुराग डोभाल और उनके पत्नी के बीच अनबन चल रही है, हालांकि उसके बाद वो अपने बच्चे से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैंस उन्हें पिता बनने की बधाई दे रहें हैं।

रितिका चौहान ने दी जानकारी

27 मार्च 2026 रामनवमी के शुभ अवसर पर रितिका चौहान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और इस खुशखबरी की जानकारी देते हुए स्टोरी में बच्चे के नन्हें पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि- “राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें हमारे सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है।”

पत्नी रितिका ने अनुराग पर लगाएं थे आरोप

हाल हि में अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि- "मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरी कोई कहानी नहीं है। मेरा परिवार और ससुराल कभी नहीं चाहते थे कि घर की बातें बाहर आएं, लेकिन अब जो गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, उन्हें बर्दाश्त करना नामुमकिन है।"

उन्होंने आगे लिखा कि-

'वह इस वक्त गर्भवती हैं और अपने पेट में पल रहे बच्चे की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं। एक पत्नी के तौर पर अपना घर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बदले में सिर्फ नफरत मिली।'

रितिका ने अनुराग से सवाल पूछते हुए लिखा, "जब मुझे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप कहां थे?" साथ ही कहा कि-' उनके खिलाफ जानबूझकर 'नेगेटिव पीआर' (छवि खराब करने की कोशिश) किया गया, ताकि सच को दबाया जा सके।'

2025 में की थी शादी

Anurag Dobhal और Ritika Dobhal शादी के करीब एक साल के भीतर ही पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने अप्रैल 2025 में शादी की थी और अब उनके परिवार में नई खुशियों ने दस्तक दी है।

हालांकि, अनुराग और उनके पत्नी रितिका के बीच अनबन चल रही है, यूट्यूबर ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी है। साथ ही दोनों एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।

कुछ दिन पहले UK07 ने आत्महत्या की की थी कोशिश

हाल के दिनों में Anurag Dobhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिससे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

एक लाइव वीडियो के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी तबीयत ठीक है और वह सुरक्षित हैं।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.