अंकिता भंडारी हत्याकांड में CM धामी का बड़ा ऐलान, मामले की होगी CBI जांच....

ankita-bhandari-case-cm-pushkar-singh-dhami-announces-cbi-investigation

अंकिता भंडारी हत्याकांड में CM धामी का बड़ा ऐलान, मामले की होगी CBI जांच....

अंकिता भंडारी हत्याकांड में cm धामी का बड़ा ऐलान मामले की होगी cbi जांच

Ankita Bhandari CBI Investigation: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले की CBI से जांच कराने का ऐलान किया है। धामी ने एक वीडियो जारी करके सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। 

CM धामी का ऐलान 

हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने CM धामी से मुलाकात की थी। मुलाकात में दोनों ने CBI जांच की मांग की। दोनों ने मीडिया से कहा था कि हम अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देंगे। इस मुलाकात के बात CM ने ऐलान किया।

Ankita Bhandari CBI Probe: क्या बोले CM?

जारी वीडियो में CM धामी ने कहा - बहन अंक‍िता के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना किसी भेदभाव के  पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यवाही शुरू की। तत्‍काल एक SIT का गठन एक महिला IPS अधिकारी की लीडरशिप में किया गया। मामले से जुड़े सभी अभियुक्‍तों को जल्द गिरफ्तार किया गया। ट्रायल के दौरान किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिली। SIT की विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।  CM ने कहा - निचली अदालत ने सुनवाई पूरी होने पर अभियुक्‍तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने शुरू से लेकर अंत तक पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्‍याय सुनिश्‍चित किया है. 

Ankita Bhandari CBI Investigation: CM ने किया ऑडियो का जिक्र

Ankita Bhandari CBI Probe: ऑडियो के बारे में जिक्र करते हुए धामी ने कहा - ऑडियो क्लिप्‍स के संबंध में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं, जिसकी जांच जारी है। कुछ लोगों ने इस दौरान अपने राजनीतिक उद्देश्‍यों की पूर्ति करने के लिए भ्रामक स्थितियां पैदा करने की कोशिश की। हमने सोचा सबसे ज्‍यादा अंकिता के माता-पिता का पक्ष जरूर जानना चाहिए। Also Visit:- Mata Vaishno Temple Mp: जम्मू कश्मीर की तरह मध्यप्रदेश के इस शहर में विराजमान हैं माता वैष्णो!  

संबंधित सामग्री

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।