'उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल..' CM योगी बोले - 45 लाख करोड़ के निवेश मिले

uttar-pradesh-investment-golden-era-cm-yogi-45-lakh-crore

'उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल..' CM योगी बोले - 45 लाख करोड़ के निवेश मिले

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल cm योगी बोले - 45 लाख करोड़ के निवेश मिले

Uttar Pradesh Investment Boom CM: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। इनमें इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, एसेंट सर्किट प्राइवेट लिमिटेड, अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड को औद्योगिक इकाइयों और बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई। 

निवेश के लिए स्वर्णिम काल  - CM

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल है और राज्य सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने उद्यमियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के कारण राज्य में अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन हुआ है। आज UP केवल संभावनाओं का नहीं, बल्कि परिणामों का प्रदेश बन चुका है। ‘उद्योग प्रथम, निवेश प्रथम’ की नीति के चलते प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय गंतव्य बन गया है। उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम काल

Uttar Pradesh Investment Boom CM: CM ने दिए निर्देश

CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के हिसाब से प्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड और एसेंट सर्किट जैसी कई कंपनियां इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। IT और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज का निवेश भी प्रदेश की व्यावसायिक क्षमता को नई मजबूती देगा। CM ने उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने और सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

45 लाख करोड़ के निवेश मिले

Uttar Pradesh Investment Boom CM: सीएम योगी ने कहा UP को उप्र वैश्विक निवेश सम्मेलन के माध्यम से 45 लाख करोड़ का निवेश मिल चुका है। इसमें से 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। जल्द 5 लाख करोड़ से ज्यादा के और प्रस्ताव जमीन पर उतारे जाएंगे।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।