UP farmers : यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: MSP पर खरीदी जाएगी मूंग और मूंगफली

up-farmers

UP farmers : यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: MSP पर खरीदी जाएगी मूंग और मूंगफली

up farmers  यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा msp पर खरीदी जाएगी मूंग और मूंगफली

UP farmers: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और राहत भरा फैसला लिया है। अब राज्य में जायद सीजन की मूंग और मूंगफली की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएंगी। इसका सीधा लाभ लघु और सीमांत किसानों को मिलेगा। [caption id="attachment_88671" align="alignnone" width="300"]UP farmers UP farmers[/caption]

UP farmers: मूंग की खरीदी का लक्ष्य तय किया गया

यह खरीदी प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत की जाएगी, जिसमें दो केंद्रीय एजेंसियाँ—नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF)—संयुक्त रूप से काम करेंगी। इस स्कीम के अंतर्गत 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली और 34,720 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है।

UP farmers: पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके

योजना के तहत मूंग की खरीद 2 सितंबर तक और मूंगफली की खरीद 29 अगस्त तक की जाएगी। खरीदी विपणन मंडियों और राज्य स्तरीय सहकारी समितियों के माध्यम से की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके।

UP farmers: 12 जिलों में मूंगफली खरीदेगा

जिलेवार जिम्मेदारी भी तय की गई है। नेफेड कानपुर, आगरा, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, झांसी और मथुरा सहित 55 जिलों में मूंग, जबकि इटावा, मैनपुरी और हरदोई में मूंगफली की खरीद करेगा। वहीं एनसीसीएफ बदायूं, कानपुर देहात, हापुड़, बुलंदशहर, रायबरेली और चंदौली सहित 19 जिलों में मूंग तथा कासगंज, फ़र्रुख़ाबाद, श्रावस्ती, उन्नाव और एटा जैसे 12 जिलों में मूंगफली खरीदेगा।

किसानों को दीर्घकालिक फायदा होगा

इस निर्णय से किसानों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी। उन्हें समय पर फसल बेचने और तुरंत भुगतान का लाभ मिलेगा। दलहन-तिलहन फसलों को स्थायी बाजार मिलने से किसानों को दीर्घकालिक फायदा होगा।

एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि अभिलेख के साथ नामांकन कराना अनिवार्य होगा। योगी सरकार की यह पहल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू। 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगेंगे, जहां जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। भोपाल में पेड़ उखड़े, कई शहरों में मौसम बदला। IMD ने 4 मई तक चेतावनी दी।

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

ग्वालियर में आगरा के युवक ने पत्नी को बीच सड़क पर पीटा और तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

A 26-year-old woman was found murdered in her room in Meerut. The incident took place in the Lisari Gate area, and the police are currently investigating.

पति धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी हेमा मालिनी!

मनोरंजन

पति धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी हेमा मालिनी!

Months after Bollywood icon Dharmendra's death, his wife Hema Malini becomes emotional at an event, reflecting on his passionate life and career.