धरने के बीच अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, वैनिटी से नहीं निकले बाहर, तेज बुखार

swami-avimukteshwaranand-health-deteriorates-dharna-high-fever

धरने के बीच अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, वैनिटी से नहीं निकले बाहर, तेज बुखार

धरने के बीच अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी वैनिटी से नहीं निकले बाहर तेज बुखार

Avimukteshwaranand Health: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वसंत पंचमी के बड़े स्नान पर्व पर भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से मना कर दिया। दोपहर तक अविमुक्तेश्वरानंद गंगा स्नान के लिए नहीं निकले।

अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी

इस बीच खबर है कि अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत भी खराब हो गई है। उनके शिष्यों ने बताया कि सुबह से उन्हें तेज बुखार है। तबीयत ठीक न होने की वजह से वह अपनी वैनिटी वैन से बाहर नहीं निकले। दवाइयां दी गई हैं। जरूरत पड़ी तो डॉक्टर को भी बुलाया जाएगा। अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी

‘माफी नहीं तो स्नान नहीं’

अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या को हुए बवाल के बाद से ही शिविर के बाहर ही पालकी पर धरने पर बैठे हुए है। शिष्यों का कहना है कि सर्दी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। वहीं अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत पंचमी का स्नान कैसे कर लूं? हालांकि, 2 नोटिस भेजने के बाद से प्रशासनिक अफसर इस पूरे मामले पर चुप है। वहीं शंकराचार्य ने साफ कह दिया है कि जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता वे स्नान नहीं करेंगे।  https://youtube.com/shorts/-A_jPiAWnfs?si=rL013tXIDQTEmaPJ

Avimukteshwaranand Health: लाख मिट्‌टी के शिवलिंग 

बता दे कि, अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में सवा लाख मिट्‌टी के शिवलिंग स्थापित करने के लिए लाए थे। हालांकि, मौनी अमावस्या को हुए विवाद के बाद वह शिवलिंग स्थापित नहीं कर पाए।  एक दिन पहले, मुख्यमंत्री योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना कहा था कि किसी को परंपरा बाधित करने का अधिकार नहीं है। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। 

कालनेमि जो धर्म की आड़ में सनातन को कमजोर करने की साजिश रच रहे..बिना नाम लिए CM योगी का निशाना

CM Yogi Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन हुए विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा।  

सोनीपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50