Raebareli Accident News: तेज रफ्तार पेड़ से टक्कराई, 3 की मौत!

raebareli-car-accident-news

Raebareli Accident News: तेज रफ्तार पेड़ से टक्कराई, 3 की मौत!

raebareli accident news तेज रफ्तार पेड़ से टक्कराई 3 की मौत

Raebareli Accident News: रायबरेली में एक गंभीर हादसा हो गया। एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टकरा इतनी तेज थी कार कई बार पलटते हुए खाई में गिर गई। इस गंभीर हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

बुधवार को हुआ हादसा

यह हादसा 18 फरवरी बुधवार को हुआ। शादी वाले घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि, बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दुल्हन का भाई और उसका दोस्त उन्हें लेने पहुंचा था, जब घर लौट रहें थे तब यह हादसा हो गया।

चीख - पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया वहीं 2 गंभीर रुप से घायल लोगों को रायबरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हादसा डीह थाना क्षेत्र में हुआ।

घर में 19 फरवरी को है शादी

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विष्णु ठाकुर मिश्रा की बेटी की गुरुवार को शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए विष्णु के बेटे चंदर के दोस्त बुलंदशहर निवासी मुकेश (40), उनका बेटा दिव्यांश (20) और अलीगढ़ निवासी रामू (20) आ रहे थे।

कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा टक्कर कितनी तेज थी। कार के परखच्चे उड़ गए।

शादी के घर में पसरा मातम

दुल्हन के पिता ने बताया कि-

'कल ही मेरी बेटी की शादी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में खुशी का माहौल था। हादसे के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की जाएंगी।

डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया- 'तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।'

संबंधित सामग्री

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।