Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री, ब...

premanand-maharaj

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री, बोले “आपकी लीला ही दिव्य है”

premanand maharaj वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री बोले “आपकी लीला ही दिव्य है”

Premanand Maharaj: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को वृंदावन स्थित केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

[caption id="attachment_111075" align="alignnone" width="226"]Premanand Maharaj Premanand Maharaj[/caption]

महापुरुष तो भगवान के स्वरूप होते हैं

प्रेमानंद महाराज ने स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ पर सहज भाव से कहा, "शरीर बीमार है, लेकिन हृदय से बात करूंगा।" इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने आदरपूर्वक उत्तर दिया, "यह तो आपकी लीला है, महापुरुष ऐसे ही करते हैं।

" उन्होंने आगे कहा, "आपकी तरह हम भी कहते रहते हैं कि यह बुढ़ापे का शरीर है, लेकिन असल में आपको कोई रोग नहीं है। यह सब आपकी दिव्य लीला है। महापुरुष तो भगवान के स्वरूप होते हैं, उनका हर कार्य लीला ही होता है।"

उनकी मति सदैव धर्ममार्ग पर अडिग रहे

शास्त्री जी ने कहा कि आपके दर्शन से आत्मा को आनंद की अनुभूति हुई। आप सदैव यात्रा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दादा गुरुजी, निर्मोही अखाड़ा के संत केशव जी, अपने अंतिम समय में उन्हें एक "पोटली" सौंप गए थे।

इसी आध्यात्मिक धरोहर के कारण वे आज संतों तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि महापुरुषों की कृपा बनी रहे और उनकी मति सदैव धर्ममार्ग पर अडिग रहे।

Premanand Maharaj: दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने पूछा कि वृंदावन में कितने दिन रुकेंगे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे कल तक यहीं रहेंगे, क्योंकि ‘सनातन एकता पदयात्रा’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस यात्रा के अंतर्गत वे दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।