Mirzapur Sweets Shop Fight: मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा,...

mirzapur-sweets-shop-fight

Mirzapur Sweets Shop Fight: मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

mirzapur sweets shop fight मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा जमकर चले लाठी-डंडे तीन गिरफ्तार

Mirzapur Sweets Shop Fight: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मिठाई बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार की है, जहां दो मिठाई की दुकानें अगल-बगल स्थित हैं और दोनों दुकानदार आपस में चाचा-भतीजे हैं। [caption id="attachment_79624" align="alignnone" width="300"]Mirzapur Sweets Shop Fight Mirzapur Sweets Shop Fight[/caption]

दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू

घटना उस वक्त हुई जब चाचा राजकुमार मोदनवाल की दुकान पर एक ग्राहक मिठाई लेने आया। बगल की दुकान में बैठे भतीजे नागेश कुमार ने ग्राहक को सस्ती मिठाई का लालच देकर अपनी दुकान की ओर बुलाना चाहा। इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

Mirzapur Sweets Shop Fight: शुभम मोदनवाल को गंभीर चोटें आईं,

देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर चलने लगे। मारपीट में राजकुमार मोदनवाल, संजय मोदनवाल और शुभम मोदनवाल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – नागेश कुमार, गया प्रसाद और विकास मोदनवाल – को गिरफ्तार कर लिया है।

Mirzapur Sweets Shop Fight: तीन लोगों को गिरफ्तार किया

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर अमरनाथ बहादुर ने बताया कि, “यह मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्ष चाचा-भतीजे हैं और ग्राहक को अपनी दुकान की ओर खींचने को लेकर झगड़ा हुआ। वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

Mirzapur Sweets Shop Fight: खुलेआम सड़क पर मारपीट

वीडियो में दोनों पक्षों को खुलेआम सड़क पर मारपीट करते देखा जा सकता है, जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!  

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.