Mirzapur Brother in law Murder: साढू ने साढू की पत्थर से हमला कर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

mirzapur-brother-in-law-murder

Mirzapur Brother in law Murder: साढू ने साढू की पत्थर से हमला कर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

mirzapur brother in law murder साढू ने साढू की पत्थर से हमला कर की हत्या पुलिस ने शुरू की जांच

Mirzapur Brother in law Murder: मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगे साढुओं के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में सुभाष मुसहर ने अपने साढू राजीव मुसहर पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या थी घटना?

पुलिस के अनुसार, सुभाष मुसहर और राजीव मुसहर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुभाष ने गुस्से में आकर पत्थर उठाया और राजीव के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। Read More: IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़, पत्नी बोली – मोहसिन को हनीट्रैप में फंसाया

Mirzapur Brother in law Murder: डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही विन्ध्याचल थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल राजीव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से तहरीर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की 3 टीमें कर रही जांच

सिटी SP नितेश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की 3 टीमें बनाई गई है। जो घटना के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच करेंगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों साढुओं के बीच पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस ने सुभाष मुसहर को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। [caption id="attachment_79380" align="alignnone" width="300"]सिटी SP नितेश सिंह सिटी SP नितेश सिंह[/caption] रामकुमार सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50