लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

lucknow-expressway-bus-fire-accident-70-passengers-safe

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती ac बस में भीषण आग 70 यात्री बाल-बाल बचे

lucknow-expressway-bus-fire-accident-70-passengers-safe lucknow expressway accident: लखनऊ। रविवार सुबह साढ़े 4 बजे का वक्त था, जब आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक AC बस अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी और हादसे के वक्त इसमें करीब 70 यात्री सवार थे।

टायर फटने से शुरू हुआ हादसा

यात्रियों ने बताया कि बस 80-90kmph की रफ्तार से चल रही थी, तभी पीछे का टायर अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ बस लहराई और ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया। जैसे ही ड्राइवर और क्लीनर बाहर उतरकर चेक कर रहे थे, पीछे की तरफ से धुआं उठना शुरू हो गया। धुआं देखते ही यात्रियों में डर फैल गया। कई लोग अपने सामान को छोड़कर बस से बाहर भागे। कुछ ही मिनटों में धुआं लपटों में बदल गया और बस आग का गोला बन गई।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

हादसे की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत लगी। जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस का केवल ढांचा बचा। प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ माना जा रहा है। टायर फटने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी, हालांकि जांच अभी जारी है।

 यात्रियों ने कहा- छठी मैया ने बचा लिया: lucknow expressway accident

बस में ज्यादातर लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से छठ पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। हादसे में कई यात्रियों का सामान जल गया, लेकिन किसी की जान बच गई। यात्री कह रहे हैं कि "छठी मैया ने बचा लिया", क्योंकि हादसा इतना भयंकर था कि अगर थोड़ी देर देर होती, तो परिणाम भयावह हो सकता था। lucknow-expressway-bus-fire-accident-70-passengers-safe पुलिस ने सुरक्षित यात्रियों को गोंडा भेजने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया। घटना स्थल पर किसी प्रकार के फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं थे, जिससे हालात और खतरनाक हो सकते थे। Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।