काशी में गंगा में बीयर पार्टी, ओवैसी बोले - इससे सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ता?

kashi-ganga-beer-party-owaisi-reaction-controversy

काशी में गंगा में बीयर पार्टी, ओवैसी बोले - इससे सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ता?

काशी में गंगा में बीयर पार्टी ओवैसी बोले - इससे सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ता

Ganga Beer Party: काशी में एक और विवाद खड़ा हो गया है। पहले गंगा में चिकन की हड्डियों को फेंकने का मामला सामने आया अब बीयर पार्टी करने का। रविवार को हुई इस पार्टी में नाविकों ने बीयर पार्टी के बाद DJ पर डांस किया। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। Video आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 

[caption id="attachment_145628" align="alignnone" width="1296"]नाव में DJ पार्टी नाव में DJ पार्टी[/caption]

नाव में पार्टी

जानकारी के अनुसार, रविवार को अष्टमी थी। इस दिन हर साल सभी नाविक ‘बधावा’ लेकर अदलपुरा धाम के शीतला माता मंदिर जा रहे थे। Video में नाव को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नाव पर बड़े-बड़े DJ रखे हैं, जिन पर गाना बज रहा है और सभी लोग डांस कर रहे हैं। एक और वीडियो आया जिसमें कुछ लोग बियर पी रहे है।

[caption id="attachment_145630" align="alignnone" width="1293"]नाव में बीयर पीते नाविक नाव में बीयर पीते नाविक[/caption]

Ganga Beer Party: ओवैसी के सवाल

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या फुटेज में दिख रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? गंगा में शराब का सेवन जायज है? क्या इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंच रही? क्या इससे सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ता? इससे सार्वजनिक उपद्रव नहीं होता? इससे 'जल अधिनियम' का उल्लंघन नहीं होता? और क्या सत्ताधारी दल इसकी शिकायत नहीं करेगा? 14 मुस्लिम लड़के अभी भी जेल में बंद हैं।

नाव पर इफ्तार पार्टी

बता दें कि इससे पहले गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया था, जिसमें 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

गंगा में पार्टी पर रोक

वाराणसी प्रशासन ने गंगा की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए नावों पर डीजे बजाने और पार्टी करने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद बीच गंगा में सरेआम हुई इस पार्टी ने पुलिस और जल पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।

 CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश कुमार से मिले। कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुईं।

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।