इंडिगो फ्लाइट वाराणसी इमरजेंसी लैंडिंग: वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्यूल लीक की वजह से हुई घटना

indigo-flight-emergency-landing-varanasi-2025

इंडिगो फ्लाइट वाराणसी इमरजेंसी लैंडिंग: वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्यूल लीक की वजह से हुई घटना

By:

Ranu

इंडिगो फ्लाइट वाराणसी इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्यूल लीक की वजह से हुई घटना

इंडिगो फ्लाइट वाराणसी इमरजेंसी लैंडिंग: कोलकाता से श्रीनगर जा रही उड़ान में तकनीकी खराबी

इंडिगो फ्लाइट वाराणसी इमरजेंसी लैंडिंग: वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कोलकाता से श्रीनगर जा रही फ्लाइट संख्या 6ई-6961 में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई थी। उड़ान के दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मेडे मैसेज भेजकर विमान में फ्यूल लीक होने की जानकारी दी, जिससे इंजन में रेड सिग्नल आया।

पायलट ने तुरंत लिया निर्णय, सुरक्षित लैंडिंग कराई

तकनीकी समस्या होने के कारण पायलट ने तेजी से वाराणसी एयरपोर्ट से संपर्क किया और तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा। एयरपोर्ट के आपातकालीन सेवा दल ने तत्परता से सभी 166 यात्री को सुरक्षित विमान से उतारा और एराइवल हॉल में बैठाया।

 यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था, फ्यूल लीक की जांच जारी

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को किसी अन्य विमान से श्रीनगर भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही, विमान में हुई फ्यूल लीक की जांच को लेकर इंडिगो की तकनीकी टीम और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विस्तृत जांच शुरू की गई है। जांच पूरी होने और टेक्निकल टीम की मंजूरी के बाद ही विमान अगली उड़ान के लिए रवाना होगा।

समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

पायलट की जागरूकता और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता के कारण यह तकनीकी संकट बड़ी दुर्घटना में नहीं बदला। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की मरम्मत का काम जारी है।

Read More: नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान, ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।