Hapur Operation Langda: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी

hapur-operation-langda

Hapur Operation Langda: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी

hapur operation langda ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल सिपाही भी जख्मी

Hapur Operation Langda: हापुड़ जिले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ। इस मुठभेड़ में एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है।

चोरी को दिया था अंजाम

सीओ सदर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को दो बाइक सवार बदमाशों ने हापुड़ नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार एक महिला से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी थी। मंगलवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल बदमाश क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

एक पुलिसकर्मी घायल

चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल सिपाही को भी तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

Hapur Operation Langda: CCTV से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई बाइक, एक तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाश ने 29 अप्रैल की चेन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपराधियों पर कस रहे नकेल

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्याम कौशिक की रिपोर्ट        

संबंधित सामग्री

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई, 28 को बचाया गया, 4 अभी भी लापता हैं। CM ने जांच के आदेश दिए।

Raja Shivaji Film Review:

मनोरंजन

Raja Shivaji Film Review: 'राजा शिवाजी' बॉक्सऑफिस पर हुई रिलीज, रितेश और सलमान की कर रहें फैंस तारीफ..

Riteish Deshmukh's awaited film 'राजा शिवाजी' has released, portraying the life of Chhatrapati Shivaji Maharaj. The film also features a cameo by Salman Khan.

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू। 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगेंगे, जहां जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। भोपाल में पेड़ उखड़े, कई शहरों में मौसम बदला। IMD ने 4 मई तक चेतावनी दी।