Eta Love Jihad News: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, अंश राजपूत निकला नोमान अंसारी, ...

eta-love-jihad-news

Eta Love Jihad News: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, अंश राजपूत निकला नोमान अंसारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

eta love jihad news लव जिहाद का सनसनीखेज मामला अंश राजपूत निकला नोमान अंसारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Eta Love Jihad News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुशीनगर के रहने वाले नोमान अंसारी ने नाम बदलकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। नोमान ने पहचान छिपाकर अंश राजपूत के नाम से सगाई रचाई।

गायत्री मंत्र से खुला राज

यह मामला तब उजागर हुआ, जब सर्राफा दुकान पर मंगेतर के लिए गहने खरीदने के दौरान दिया गया चेक बाउंस हो गया और दुकानदार ने गायत्री मंत्र सुनाने को कहा, जिसे नोमान नहीं सुना सका। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। Read More: Mirzapur Sweets Shop Fight: मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

राजपूत बताकर की सगाई

जानकारी के अनुसार, नोमान अंसारी और युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जहां नोमान ने खुद को अंश राजपूत बताकर युवती का विश्वास जीता। उसने लाखों रुपये के बैंक बैलेंस और हिंदू होने का दावा किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 29 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से सगाई भी हो गई। नोमान युवती के घर किराए पर रहने लगा और शादी की तैयारियां शुरू कर दीं।

अंश निकला नोमान अंसारी

मामला तब खुला, जब सगाई के बाद दोनों सर्राफा दुकान पर गहने खरीदने पहुंचे। नोमान ने चेक से भुगतान किया, जो बाद में बाउंस हो गया। दुकानदार को शक हुआ और उसने नोमान से गायत्री मंत्र सुनाने को कहा, लेकिन वह नहीं सुना सका। इसके बाद युवती के चचेरे भाई, जो मथुरा में पुलिस कांस्टेबल हैं, ने नोमान से सवाल किए। शक गहराने पर मामला मिरहची थाने पहुंचा, जहां जांच में नोमान की असलियत सामने आई।

Eta Love Jihad News: जांच में लगी पुलिस 

मिरहची थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि नोमान के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में नोमान ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की बात कबूल की। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में तनाव का कारण बन रही है, और पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। आशू शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.