CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किय...

cm-yogi-adityanath-yoga-day-2025-gorakhpur

CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया योग, कहा – ‘योग से ही निरोगी काया संभव’

cm yogi adityanath yoga day 2025 gorakhpur गोरखपुर में cm योगी आदित्यनाथ ने किया योग कहा – ‘योग से ही निरोगी काया संभव’

CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ल भी उनके साथ मौजूद रहे।

  जनता के साथ योग करते दिखे मुख्यमंत्री योगी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के साथ योगाभ्यास किया और योग को “निरोग जीवन की कुंजी” बताया। उन्होंने कहा, “योग से ही निरोगी काया बनती है और निरोगी शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” सीएम योगी ने लोगों से योग को रोज़मर्रा की आदत बनाने की अपील की।

  योग से जीवन में आता है अनुशासन

सीएम योगी ने योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय ऋषि-मुनियों की परंपरा का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा  ‘योग से जीवन में अनुशासन आता है और व्यक्ति मानसिक, आत्मिक और शारीरिक रूप से संतुलित बनता है।‘ उन्होंने इसे भारत की सनातन संस्कृति की देन बताया। watch now: 78 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश 

 मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और रवि किशन भी हुए शामिल

योग कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और गोरखपुर सांसद रविकिशन भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने जनता के साथ मिलकर योग किया और इसके महत्व को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग सभागार में एक साथ योग करते नजर आए।

  योग: तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन की राह

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि जीवन को अनुशासित और सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा, “भारत की यह प्राचीनतम जीवन-पद्धति आज पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है। योग से केवल शरीर ही नहीं, आत्मा भी स्वस्थ होती है।”

  प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[caption id="attachment_89180" align="alignnone" width="300"]CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur:[/caption] CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया और मंच के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि “हर नागरिक को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ समाज और समर्थ राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए।” read more: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले CM मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’  

संबंधित सामग्री

लंदन मैराथन में बने नए रिकॉर्ड्स, सेबेस्टियन सावे ने रचा इतिहास

खेल

लंदन मैराथन में बने नए रिकॉर्ड्स, सेबेस्टियन सावे ने रचा इतिहास

लंदन मैराथन में सेबेस्टियन सावे और योमिफ केजेलचा ने 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी की, नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिए गए।

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्य प्रदेश

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का फील्ड वर्क 1 मई से शुरू हो गया। 1.70 लाख अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से डेटा जुटाएंगे।

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट,  PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

मनोरंजन

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से  होगा मुकाबला

खेल

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals to clash with Delhi Capitals. Vaibhav Suryavanshi shines with a stunning strike rate and could hit his 100th six.


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.