ब्रह्मोस के साथ दिखे CM योगी, दिया बड़ा संदेश

cm-yogi-adityanath-brahmos-missile-strategic-message-up-budget-2026

ब्रह्मोस के साथ दिखे CM योगी, दिया बड़ा संदेश

ब्रह्मोस के साथ दिखे cm योगी दिया बड़ा संदेश

CM Yogi BrahMos: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफाइल फोटो बदलकर बड़ा संदेश दिया है। भारी-भरकम बजट पेश होने के बाद CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कवर फोटो बदल दी है। इस नई इमेज में मुख्यमंत्री योगी ब्रह्मोस मिसाइल के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

ब्रह्मोस के साथ दिखे CM योगी

ब्रह्मोस के साथ योगी

दरअसल, मुख्यमंत्री के ऑफिशियल 'X' और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज लगा दी गई है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है। यह तस्वीर उसी की सफलता को दिखाती है। तस्वीर से साफ है कि CM योगी विकास की बड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' और 'सशक्त भारत' की झलक का संदेश दे रहे हैं। माना जा रहा है कि CM योगी न केवल UP की आर्थिक प्रगति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक बड़ा संदेश दिया है।

CM Yogi BrahMos: आत्मनिर्भर देश

कहा जा रहा है कि बजट में महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के बाद, इस कवर इमेज के जरिए योगी सरकार ने अपनी 'हार्ड पावर' वाली छवि को मजबूती दी है। यह इमेज दर्शाती है कि UP अब केवल खेती-किसानी का प्रदेश नहीं, बल्कि अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण का भी केंद्र बन रहा है।

[caption id="attachment_133971" align="alignnone" width="1351"]चेंज किया प्रोफाइल फोटो चेंज किया प्रोफाइल फोटो[/caption]

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक

नई प्रोफाइल और कवर फोटो आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानी जा रही है। तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ प्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही ये भी बताया गया कि प्रदेश अब डिफेंस हब बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा चुका है।

ब्रह्मोस और रक्षा गलियारा

लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे CM योगी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। यह तस्वीर दुनिया को यह संदेश देती है कि जिस प्रदेश को कभी 'बीमारू' राज्य कहा जाता था, वह अब अत्याधुनिक हथियार बनाने की क्षमता रखता है।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50