BALIYA NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, खेत के किनारे मिला टुकड़ों में बंटा शव, इलाके में दहशत

baliya-news

BALIYA NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, खेत के किनारे मिला टुकड़ों में बंटा शव, इलाके में दहशत

baliya news बलिया में सनसनीखेज वारदात खेत के किनारे मिला टुकड़ों में बंटा शव इलाके में दहशत

BALIYA NEWS: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीद दियारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेत के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा। शव की हालत इतनी भयानक थी कि लोग सन्न रह गए। मृतक के दोनों हाथ और दोनों पैर शरीर से अलग काटे गए थे, जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी नृशंस तरीके से हत्या की गई है।

[caption id="attachment_80987" align="alignnone" width="300"]BALIYA NEWS: BALIYA NEWS:[/caption]

BALIYA NEWS: सैकड़ों की भीड़ जमा

घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग इस वीभत्स वारदात से स्तब्ध हैं और इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है, क्योंकि घटनास्थल से पहचान संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या आपसी रंजिश, तस्करी, या किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है, लेकिन फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

BALIYA NEWS: थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं और मानव अंग तो नहीं पड़े हैं।

फिलहाल मामला रहस्यमयी बना हुआ

BALIYA NEWS: फिलहाल मामला रहस्यमयी बना हुआ है और पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस जघन्य हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाने और आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

उत्तर प्रदेश

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

1 मई 2026 से भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई, 19 किलो सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ।

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

देश-विदेश

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

कोलकाता में TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोप लगाए, दावा किया कि चुनावी धांधली का प्रयास हो रहा है। CM ममता बनर्जी ने स्थिति की समीक्षा की।

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

मध्य प्रदेश

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

A farmer named Pooran Singh was killed in a road accident in Guna when a truck hit his motorcycle. His son-in-law was injured.

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

उत्तराखंड

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

हरिद्वार में 12 साल के बच्चे की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई। बच्चे का शव नदी में मिला और पुलिस ने शव को बरामद किया।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।