'गौमांस खाओ, लेकिन घर में...' CM हिमंता पर अखिलेश का वार

akhilesh-yadav-himanta-biswa-sarma-beef-remark-controversy

'गौमांस खाओ, लेकिन घर में...' CM हिमंता पर अखिलेश का वार

गौमांस खाओ लेकिन घर में cm हिमंता पर अखिलेश का वार

Akhilesh on CM Himanta: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने असम चुनाव को लेकर BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के एक बयान को शेयर करते हुए उन पर तंज कसा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा था कि मैं गौमांस खाने के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन घर के अंदर खाओ। इस बयान को शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा कि भाजपा हटाओ, गौमाता को बचाओ।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

गौभक्ति पर सवाल 

अखिलेश यादव ने इस बयान को भाजपा की दोहरी नीति बताते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि BJP गौमाता की रक्षा की बात करती है, लेकिन उसके नेता खुद ऐसे बयान देते हैं जो गौभक्ति पर सवाल उठाते हैं। अखिलेश यादव ने BJP सांसद रविकिशन का फोटो शेयर करते हुए उन पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि सांसद जनता का प्रतिनिधि होता है, CM का खिलौना नहीं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये भाजपा सरकार है या सर्कस? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता दुख, दर्द और समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन भाजपा के लोग आपस में विदूषक बनकर खेल का आनंद ले रहे हैं।

Akhilesh on CM Himanta: रविकिशन पर निशाना

अखिलेश ने कहा कि ऐसे जन प्रतिनिधियों के कारण गोरखपुर आज शर्मिंदा हो रहा है। उन्होंने रविकिशन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के 'स्ट्रेस' का खुलासा करने के लिए उन्हें जरूर सजा मिलेगी। जब सत्ता जाना तय हो गया है और अत्याचार व भ्रष्टाचार के कारण जनता आक्रोशित है, तो उनको तनाव तो होगा ही। अब ये भी डपट खाएंगे। अखिलेश का यह हमला असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आंतरिक कलह और उसके नेताओं के बयानों को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए वह जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और अपने नेताओं के बीच तमाशा चल रहा है।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।