गद्दारों की पहचान ही थी शो का असली खेल...
‘द ट्रेटर्स’ एक सस्पेंस और रणनीति से भरा रियलिटी शो है, जहां प्रतियोगियों को मिलकर यह तय करना होता है कि कौन "गद्दार (Traitor)" है और कौन "वफादार (Faithful)"। गद्दार हर रात एक खिलाड़ी को 'हत्या' कर बाहर कर देते हैं, जबकि वफादारों को उन्हें पहचानकर वोट आउट करना होता है। यह फॉर्मेट डच शो "De Verraders" से प्रेरित है, जिसके अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जन भी पहले से मौजूद हैं।
उर्फी और निकिता की जोड़ी ने मारी बाजी...
ग्रैंड फिनाले में पहुंचे टॉप-5 प्रतियोगी थे –
उर्फी जावेद, निकिता लूथर, सुधांशु पांडे, हर्ष गुजराल और पूरव झा। एक अहम मोड़ तब आया जब पूरव और हर्ष ने बिलियर्ड्स रूम में मिलकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा की, जिसे उर्फी ने चुपके से सुन लिया। इससे उर्फी को यकीन हो गया कि पूरव गद्दार हैं। आखिरी वोटिंग राउंड में पूरव और हर्ष को बाहर कर दिया गया, जिससे उर्फी और निकिता अंत तक खेल में बनी रहीं।
₹70 लाख का इनाम, जीत का जश्न और जवाब उन लोगों को…
फिनाले के अंत में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ही बची रहीं और उन्हें शो का विजेता घोषित किया गया। इन दोनों के बीच ₹70,05,000 की इनामी राशि बांटी गई।जीत के बाद उर्फी ने कहा –
"मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमने ये शो जीत लिया। ये जीत उन सभी लोगों को करारा जवाब है जिन्होंने मुझे शुरू से कमजोर समझा।"निकिता के लिए भी यह जीत खास रही, क्योंकि वह पहले ही दिन गेम से बाहर हो गई थीं लेकिन शो के नियमों के चलते उन्हें री-एंट्री का मौका मिला और उन्होंने वापसी कर ट्रॉफी जीत ली।
जीतने के बाद शेयर की वीडियो...
जीत के बाद 3 जुलाई को उर्फी ने अपने जीत की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा कि-"बिग बॉस हारने से (सबसे पहले एलिमिनेट होने वाला) 'द ट्रेटर्स' को जीतने तक। यह सफर आसान नहीं था, मैं कितनी बार रोयी हूं, मैं कई बार टूट चुकी हूं, हार मानना चाहती थी, सब कुछ छोड़कर भाग जाना चाहती थी। नाम पुकारे जाना, मौत मिलना, बलात्कार की धमकियां, ऑनलाइन नफरत, ऑफलाइन नफरत लेकिन मैंने कभी रुकी नहीं। शायद ब्रह्मांड जानता था कि मुझे इसकी जरूरत थी। "
उन्होने आगे लिखा कि-
"जब मैंने बिग बॉस खो दिया तो मुझे लगा कि उसने मेरी सफलता या अच्छी जिंदगी जीने का आखिरी मौका खो दिया है, मैंने बिग बॉस में पहनने के लिए कपड़े खरीदने के लिए दोस्तों से उधार लिया था। उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं उस उधार का बदला कभी चुका पाऊंगी या नहीं। लोगों ने हमेशा मुझ पर शक किया है, अभी भी लेकिन यह अभी भी मुझे रोक नहीं पाएगा। नफरत ने मुझे कभी नहीं रोका और न कभी रोक पाएगी। मैंने 3 गद्दारों को मार गिराया, यह किस्मत नहीं हो सकती। आखिरी क्षण तक मैंने हार नहीं मानी। रणनीति बनाई।"</blockquote>View this post on Instagramजीत के बाद उर्फी को मिली गलियां...
उर्फी ने इस्टाग्राम पर 4 जुलाई को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने चैट बॉक्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें बहुत ही बत्तर गालियां लिखी हुई हैं। उर्फी ने लिखा कि- "जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तो बस 'R' शब्द छोड़ दें। पहली बार नहीं जब मुझे इस तरह से धमकाया या गाली दी गई है, लेकिन इस बार यह मेरे कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एक शो जीता था। कल्पना कीजिए कि आप इतने छोटे हैं कि जब आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं जीतता है तो आप गाली देने और धमकी देने लगते हैं।"उन्होंने आगे लिखा कि-
"ये कुछ डिसेंट पोस्ट हैं जो मैंने अपलोड किए हैं। मैं चाहे कुछ भी करूं, लोगों को सिर्फ नफरत करना और गाली देना पसंद है। हर्ष को न निकलती तो प्यार में अंधी, हर्ष को निकाल दिया तो धोखेबाज। पूरव को जीतने देती तो बेवकूफ, जीतने नहीं दिया तो धोखेबाज। नफरत ने मुझे पहले कभी नहीं रोका, यह अब कभी नहीं रोकेगी।"View this post on Instagram