Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Tree Plantation: सिवाना-बालोतरा: वृक्षारोपण कर ‘हरियाला राजस्थान’ अभियान में निभाई भागीदारी
  • राजस्थान

Tree Plantation: सिवाना-बालोतरा: वृक्षारोपण कर ‘हरियाला राजस्थान’ अभियान में निभाई भागीदारी

divya mistry July 24, 2025

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हरियाला राजस्थान’ एवं ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बालोतरा, ब्लॉक शाखा सिवाना तथा श्रीमाली समाज सिवाना द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सिवाना के श्रीमाली ब्राह्मण समाज मुक्तिधाम एवं बगीची परिसर में संपन्न हुआ।

Tree Plantation
Tree Plantation

Tree Plantation: ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल उपस्थित रहे। उनके साथ समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, सिवाना अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर 21 पौधों का रोपण किया गया। विधायक भायल ने कहा कि “वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं” और हरीतिमा से ही वसुंधरा सुशोभित होती है। उन्होंने अपील की कि आधुनिक विकास की दौड़ में पर्यावरण की अनदेखी न करें। अधिकाधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण का उपहार दें।

Tree Plantation: मुक्तिधाम परिसर अब हरा-भरा

विधायक ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज द्वारा तीन वर्ष पूर्व रोपे गए पौधे अब वृक्षों का रूप ले चुके हैं और मुक्तिधाम परिसर अब हरा-भरा, पुष्पित एवं पल्लवित हो गया है। उन्होंने समाज के इस पर्यावरणीय योगदान की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुप शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार त्रिवेदी, जिला महामंत्री अशोक कुमार सिवाना, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद दवे, श्रीमाली समाज अध्यक्ष पुखराज ओझा, शिक्षाविद मदनलाल त्रिवेदी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, युवा साथी महेश त्रिवेदी, राकेश ओझा समेत अनेक समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tree Plantation: पौधे लगाएंगे और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करेंगे

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उपस्थित सभी जनों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करेंगे।

यह आयोजन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Healthy Tiffin Ideas: ऑफिस या स्कूल टिफिन के लिए बनाएं ये 8 आसान, स्वादिस्ट और पौष्टिक फूड!
Next: Aneet Padda Video Viral: ‘Saiyaara’ की फेम एक्ट्रेस अनीत का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किया ट्रोल!

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.