1- गलती से सेमिनार रूम में घुसा
Top 10 News 1 September: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर नया दावा किया है। उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में CBI को बताया कि 8 अगस्त की रात वह गलती से सेमिनार रूम में घुसा था।
2- बंगाल के 2 अस्पतालों में छेड़छाड़
पश्चिम बंगाल के 2 अस्पतालों में छेड़छाड़ की 2 घटनाएं सामने आई हैं। एक मरीज ने नर्स को गलत तरीके से छुआ। वहीं एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नाबालिग से लैब टेक्नीशियन ने छेड़छाड़ की।
Top 10 News 1 September: 3- महायुति की दूसरे दौर की बैठक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति की दूसरे दौर की बैठक हुई। NCP के के मुताबिक 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बन गई है।
4- महबूबा का BJP और चुनाव आयोग पर आरोप
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने BJP और चुनाव आयोग पर चुनाव की तारीखें बदलने का आरोप लगाया। महबूबा बोली, ‘चुनाव आयोग वही करते हैं जो भाजपा को सूट करता है।
Top 10 News 1 September: 5- मुंबई में ‘जूता मारो आंदोलन’
कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में प्रदर्शन किया। इसे ‘जूता मारो आंदोलन’ नाम दिया गया।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
6- वंदे भारत स्लीपर की पहली झलक
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक दिखाई। अगले 3 महीने यानी दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी।
Read More- BJP membership campaign: मंत्री गौतम टेटवाल का सारंगपुर दौरा
7- BJP पर लगा किडनैपिंग का आरोप
एक हफ्ते पहले भाजपा जॉइन करने के बाद आम आदमी पार्टी में लौटे पार्षद राम चंदर ने BJP पर किडनैपिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ लोग उन्हें घर से अगवा करके ले गए।
8- मॉल ओपनिंग के दिन ही लूट
पाकिस्तान के कराची में लोगों ने मॉल ओपनिंग के दिन ही लूट कर डाली। भारी डिस्काउंट के चलते मॉल के बाहर हजारों लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। इस दौरान कुछ लोग लाठी और डंडे के साथ मॉल में दाखिल हो गए।
9- हेलिकॉप्टर क्रैश, 17 लोगों के शव बरामद
शनिवार को लापता हुआ रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में तीन क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे। अब तक 17 लोगों के शव बरामद हुए है।
10- फिल्म इमरजेंसी का विरोध
कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ मुंबई के 4 बंगला स्थित गुरुद्वारे के बाहर सिख समुदाय ने प्रदर्शन किया। सिख समुदाय का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
