Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Pench Tiger Reserve: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…’ सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक
  • मध्य प्रदेश

Pench Tiger Reserve: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…’ सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

Narendra Singh July 18, 2025

मध्य प्रदेश के सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व के पास एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ सड़क पर घूमती नजर आई. रात में एक शख्स ने अपनी कार से इसका वीडियो बना लिया. वन विभाग ने वीडियो की पुष्टि करते हुए सतर्कता बढ़ा दी है.

बाघिन की नाइट वॉक

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक बाघिन का अपने चार शावकों के साथ सड़क पर वॉक करते हुए एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर जोन से सटे पिंडरई-बुट्टे मार्ग का है. सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने अपनी कार के अंदर से इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मॉम एंड किड्स’ जंगल वॉक

वन विभाग के अनुसार, बाघिन लगभग 6 से 7 महीने के अपने शावकों के साथ जंगल से भटक कर सड़क तक आ गई थी. यह इलाका दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल और पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र की सीमाओं के पास स्थित है. विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय शांति और कम आवाजाही के कारण बाघिन अपने बच्चों के साथ खुले में निकल आई होगी.

क्या बोले वन अधिकारी?

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पिंडरई पुट्ठे गांव के नाले के पास का वीडियो है, जो दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल का क्षेत्र है. हालांकि, वहां से एक किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर दिशा में पेंच टाइगर रिजर्व का रुखड़ परिक्षेत्र शुरू हो जाता है, जिससे यह बफर और सामान्य वनमंडल की सीमा का क्षेत्र है.

अधिकारियों ने बताया कि यह वन क्षेत्र है, हालांकि इसमें राजस्व क्षेत्र भी शामिल है. उन्होंने अनुमान लगाया कि शावक लगभग 6 से 7 महीने के होने के कारण रात के समय सड़क पर आ गए होंगे, और उसी दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया.

वन विभाग ने इलाके में किया अलर्ट

इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है. बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सर्चिंग और निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है. आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की हलचल, आहट या बाघ के पगचिह्न दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की है.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र विधानसभा लॉबी में BJP-NCP समर्थकों में मारपीट, FIR दर्ज, दो गिरफ्तार
Next: Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज…

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.