Pench Tiger Reserve: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…' सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

tigress-takes-a-night-walk-with-her-cubs-on-the-road-in-seoni

Pench Tiger Reserve: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…' सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

pench tiger reserve आगे मॉम पीछे 4 बच्चे… सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

मध्य प्रदेश के सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व के पास एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ सड़क पर घूमती नजर आई. रात में एक शख्स ने अपनी कार से इसका वीडियो बना लिया. वन विभाग ने वीडियो की पुष्टि करते हुए सतर्कता बढ़ा दी है.

बाघिन की नाइट वॉक

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक बाघिन का अपने चार शावकों के साथ सड़क पर वॉक करते हुए एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर जोन से सटे पिंडरई-बुट्टे मार्ग का है. सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने अपनी कार के अंदर से इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मॉम एंड किड्स' जंगल वॉक

वन विभाग के अनुसार, बाघिन लगभग 6 से 7 महीने के अपने शावकों के साथ जंगल से भटक कर सड़क तक आ गई थी. यह इलाका दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल और पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र की सीमाओं के पास स्थित है. विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय शांति और कम आवाजाही के कारण बाघिन अपने बच्चों के साथ खुले में निकल आई होगी.

क्या बोले वन अधिकारी?

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पिंडरई पुट्ठे गांव के नाले के पास का वीडियो है, जो दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल का क्षेत्र है. हालांकि, वहां से एक किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर दिशा में पेंच टाइगर रिजर्व का रुखड़ परिक्षेत्र शुरू हो जाता है, जिससे यह बफर और सामान्य वनमंडल की सीमा का क्षेत्र है. अधिकारियों ने बताया कि यह वन क्षेत्र है, हालांकि इसमें राजस्व क्षेत्र भी शामिल है. उन्होंने अनुमान लगाया कि शावक लगभग 6 से 7 महीने के होने के कारण रात के समय सड़क पर आ गए होंगे, और उसी दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया.

वन विभाग ने इलाके में किया अलर्ट

इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है. बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सर्चिंग और निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है. आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की हलचल, आहट या बाघ के पगचिह्न दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की है.

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।