Thalapati Vijay Trisha Seen Together: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन

thalapati-vijay-trisha-seen-together-at-chennai

Thalapati Vijay Trisha Seen Together: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन

thalapati vijay trisha seen together तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन

Thalapati Vijay Trisha Seen Together: साउथ इंडस्ट्री के जाने–माने एक्टर थलापति विजय कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म को लेकर चर्चाओं में थे। लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में है। दावा किया गया कि, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने पति विजय से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की है। ऐसे में थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा एक शादी में साथ नजर आएं।

तृषा और थलापति विजय साथ आएं नजर

एक्टर थलापति विजय चेन्नई में एक शादी रिसेप्शन में गए, यह रिसेप्शन एंटरप्रेन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था, जिसमें विजय थलापति और तृषा साथ में 5 मार्च को इस फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे।

रिप्सेप्शन में दोनों का लुक शानदार

तृषा कृष्णन ने गोल्डन व्हाइट कलर की सारी पहन रखी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ विजय बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहें हैं। दोनों ने नए शादीसुधा जोड़ो के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कुछ दिन पहले ही पत्नी ने तलाक की दी थी याचिका

दावा किया जा रहा है कि, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने पति विजय से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की है।

बता दें कि, थलापति विजय और संगीता की शादी को लगभग 25 साल हो चुके है। अब शादी के 25 साल बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया।

आखिर क्यों दे रही तलाक?

रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेन्नगपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उन्होंने पति विजय पर बेवफाई पर गंभीर आरोप लगाया है। इस वजह से उन्होंने एक्टर से अलग होने का फैसला लिया है।

विजय के खिलाफ दायर इस याचिका को अदालत ने विकासशील मामला बताया है और आगे की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बातें सुनी जाएंगी।

1990 में हुई थी दोनों की मुलाकात

साल 1990 पर विजय और संगीता की पहली बार मुलाकात हुई। संगीता उस समय यूके में रहती थी। वो थलापति विजय की बहुत बड़ी फैन थी। वो उनकी हर फिल्म देखा करती थी। तभी एक बार विजय की एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी, उस दौरान संगीता वहां मौजूद थी, तो उन्होंने उनसे मुलाकात की।

फैन से दोस्त, दोस्त से पत्नी तक का सफर

विजय पहली मुलाकात से इतना प्रभावित हुए की दोनों के बीच जान – पहचान हो गई। फिर धीरे – धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों को एक – दूसरे का साथ पसंद आने लगा। फिर दोनों एक – दूसरे के प्यार में पड़ गए। फिर काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 25 अगस्त 1999 में शादी कर ली।

विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जेसन संजय है, जो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, और बेटी दिव्या साशा है।

कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

विजय थालापति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में साल 1984 की थी उन्होंने बतौर चाइल्ड ऑर्टिस्ट तमिल की फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया और 18 साल की उम्र में साल 1992 में ‘नालैया थीरपु’ लीड रोल में नजर आएं। उन्होंने ‘जन नायकन’ एक्टर की आखिरी फिल्म है।

2024 में बनाई राजनीतिक पार्टी

एक्टर ने 2 फरवरी 2024 में ‘Tamilaga Vettri Kazhagam(तमिलगा वेट्री कजगम )’ नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वो अब साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। अब वो पूर्ण रुप से पॉलिटिक्स में फोकस करेंगे।

विजय थालापति ने की संयास की घोषणा

“मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए आते हैं और थिएटर्स में खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30-33 सालों तक उनके लिए खड़ा रहने को तैयार हूं। विजय के इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से विदा ले रहा हूं। मैंने पहले दिन से ही हर तरह की आलोचना का सामना किया है। लेकिन मेरे फैंस मेरे साथ शुरुआत से खड़े हैं और मुझे 33 साल से लगातार सपोर्ट करते आ रहे हैं।”

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।