योगी ने दिया नमाज पर बयान

सड़क पर नमाज को लेकर बोले CM योगी, प्यार से माने तो ठीक, नहीं तो...

CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि नमाज घर में या शिफ्ट में पढ़ें, सड़क पर नहीं।

सड़क पर नमाज को लेकर बोले CM योगी, प्यार से माने तो ठीक, नहीं तो...

योगी ने दिया नमाज पर बयान

UP के लखनऊ में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि लोग घर में नमाज पढ़े या शिफ्ट में पढ़ें। सड़क पर नमाज नहीं होने देंगे। प्‍यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो हम दूसरा तरीका अपनाएंगे।

‘जनसंख्‍या नियंत्रित कर लो’

CM ने कहा- लोग मुझसे पूछते हैं कि क्‍या आपके UP में लोग सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं पढ़ते। मैंने कहा कि नहीं पढ़ते। आपको विश्‍वास ना हो आकर देख लो। सड़कें लोगों के चलने के लिए होती हैं। क्‍या अधिकार है किसी को आवागमन बाधित करने का। जहां उसका स्‍थल होगा वहां जाकर नमाज पढ़े। उन लोगों ने मुझसे कहा कि साहब ये कैसे होगा। हमारी संख्‍या अधिक है। हमने कहा शिफ्ट में कर लो। नहीं है तो जनसंख्‍या नियंत्रित कर लो।

‘प्‍यार से मानेंगे तो ठीक’

CM योगी ने कहा सरकार का नियम सबके लिए समान रूप से लागू होता है। सड़क पर अराजकता नहीं फैलने देंगे। प्‍यार से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- 'अगर सामर्थ्‍य नहीं है तो क्‍यों बेवजह संख्‍या बढ़ाए जा रहे हो। सिस्‍टम के साथ रहना है तो नियम और कानून को मानना होगा। यहां कानून का राज होगा। अगर पढ़ना जरूरी है तो आप शिफ्ट में पढि़ए। हम उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए होती है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई क्षेत्रों में बाढ़। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर