वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

varanasi-breaks-china-record-245103-saplings-one-hour

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

Varanasi Tree Planting Record: उत्तरप्रदेश की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी ने अब हरियाली के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। काशी की सुजाबाद-डोमरी में एक घंटे में 245103 पौधे लगाकर चीन के नाम दर्ज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा गया। इस ऐतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' की टीम डोमारी में मौजूद रही। इसके पहले चीन में 2018 एक घंटे में 153981 पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

1 घंटे में 245103 पौधे लगाए

चीन का तोड़ा रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने आधिकारिक घोषणा करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा। दरअसल, नगर निगम में करीब 1 साल पहले शामिल डोमरी गांव में 350 बीघा क्षेत्र को आधुनिक ‘शहरी वन’ परियोजना के तहत विकसित किया है। इस अभियान के तहत एक घंटे में मियावाकी टेक्निक से पौधारोपण कर रिकॉर्ड बनाने की पहल की गई।

[caption id="attachment_138169" align="alignnone" width="1188"]गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड[/caption]

Varanasi Tree Planting Record: PM ने गोद लिया था गांव

वाराणसी से लगभग 12 किमी दूर डोमरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद बनने के बाद 2018 में ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में गोद लिया था। गांव में करीब 750 परिवार और लगभग 6000 की आबादी है। लेकिन बाद में यह गांव नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। पौधा रोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कई संगठनों के लोग पहुंचे। सुबह से ही पहुंचे लोगों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पौधा लगाया। इस दौरान प्रशासन की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

संबंधित सामग्री

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

शेयर बाजार ने आज गिरावट दिखाई, जिसमें सेंसेक्स 1312.91 अंक और निफ्टी 360.30 अंक नीचे बंद हुआ। वैश्विक तनाव और क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ने के कारण मार्केट में अस्थिरता बढ़ी।

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

राज्य

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM Samrat Chaudhary inaugurates a new road at Mandiri Nala, promising relief from traffic jams and boosting local commercial development.

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी,  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

राज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 37 ग्राम ड्रग्स और अन्य सबूत बरामद हुए।